ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Asia Cup-2023: श्रीलंका में बारिश के बीच मैच कराने वाले मैदानकर्मी हुए मालामाल, एसीसी ने किया बड़ा एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

Asia Cup-2023: श्रीलंका में बारिश के बीच मैच कराने वाले मैदानकर्मी हुए मालामाल, एसीसी ने किया बड़ा एलान

By Om Prakash Verma
Published: September 17, 2023
Share
Asia Cup-2023: श्रीलंका में बारिश के बीच मैच कराने वाले मैदानकर्मी हुए मालामाल, एसीसी ने किया बड़ा एलान
Asia Cup-2023: श्रीलंका में बारिश के बीच मैच कराने वाले मैदानकर्मी हुए मालामाल, एसीसी ने किया बड़ा एलान
SHARE

कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप 2023 के दौरान श्रीलंका के मैदानकर्मी काफी चर्चा में रहे हैं। लगातार हो रहे मुकाबलों और मैच के दौरान बारिश के बीच मैदानकर्मियों ने जमकर मेहनत की। यही वजह थी कि बारिश के बावजूद मैच होते रहे और फैंस को भरपूर मात्रा में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। अब एसीसी ने इन मैदानकर्मियों को मालामाल करने का फैसला किया है। एशियन क्रिकेट काउंसिंल ने श्रीलंका के मैदानकर्मियों और पिच क्यूरेटर्स को 50 हजार डॉलर (41.54 लाख रुपये) देने का एलान किया है।

जय शाह ने एक्स में लिखा क्रिकेट के गुमनाम नायकों के लिए बड़ा एलान! एशियाई क्रिकेट काउंसिल और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोलंबो और कैंडी के कर्मठ पिच क्यूरेटर्स और मैदानकर्मियों के लिए 50 हजार डॉलर (लगभग 41.54 लाख रुपये) के इनाम का एलान करने में बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उनके दृढ निश्चय और कठोर मेहनत ने एशिया कप 2023 को एक यादगार टूर्नामेंट बनाया। बेहतरीन पिच से लेकर शानदार आउटफील्ड तक। इन मैदानकर्मियों ने सुनिश्चित किया कि दर्शकों को भरपूर मात्रा में क्रिकेट का रोमांच मिले। यह इनाम क्रिकेट की सफलता में इन मैदानकर्मियों के अहम योगदान को उजागर करता है। आइए उनकी बेहतरीन सेवा की सराहना करें।

एशिया कप के दौरान चर्चा में रहे हैं मैदानकर्मी
एशिया कप 2023 के 13 में नौ मुकाबलों की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। इनमें से अधिकतर मुकाबलों के दौरान बारिश हुई, लेकिन मैदानकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि हर मुकाबले का नतीजा निकले और ज्यादा से ज्यादा ओवर का खेल हो सके। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर चार मैच दो दिन में पूरा हुआ था। मैच के दौरान दोनों दिन जमकर बारिश हुई थी। इसके बावजूद मैच का नतीजा निकला। इस दौरान मैदानकर्मियों को कई बार कवर्स लेकर मैदान में आना पड़ा और गीला मैदान सुखाने के लिए फोम से लेकर पंखे तक का उपयोग किया गया।

श्रीलंका में इस टूर्नामेंट के नौ मैच खेले गए और लगभग हर मैच के दौरान बारिश हुई। इसके बावजूद सिर्फ एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इस मैच में भी लगभघ 50 ओवर का खेल हुआ था। हालांकि, भारत की पारी खत्म होने के बाद बारिश नहीं रुकी और मैच रद्द करना पड़ा। अपनी मेहनत के लिए श्रीलंका के मैदानकर्मियों ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफ बटोरी थी और अब एसीसी ने भी इसकी सराहना करते हुए सभी को मालामाल कर दिया है।

पीएसएलवी-सी47 के छोड़े जाने की उल्टी गिनती शुरू
सेना भर्ती के बदल रहे नियम, 4 साल की नौकरी के बाद सभी सैनिक होंगे बाहर
हत्याकांड: एक घर में तीन दिन तक पड़े रहे चार शव, पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी भनक?
लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
टारगेट पूरा करने एक्सीस बैंक के कर्मचारी ने म्युचअल फंड में लगा दिए खातेदार के पैसे, परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिराज के तूफान में उड़ गया श्रीलंका : 50 रनों पर सिमटी पूरी टीम…. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर
Next Article आकाशगंगा सुपेला में विराजेंगे विघ्नहर्ता : व्यापारियों ने पूरी की तैयारी… रोज होगा महाभंडारा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?