ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टारगेट पूरा करने एक्सीस बैंक के कर्मचारी ने म्युचअल फंड में लगा दिए खातेदार के पैसे, परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टारगेट पूरा करने एक्सीस बैंक के कर्मचारी ने म्युचअल फंड में लगा दिए खातेदार के पैसे, परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास

By Mohan Rao
Published: December 12, 2022
Share
कलेक्टर जनदर्शन
SHARE

दुर्ग। पैतृक जमीन बेचकर शख्स ने सारी जमापूंजी एक्सीस बैंक में जमा किया था, लेकिन कर्मचारी ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए उन पैसों म्यूचअल फंड व बीमा में लगा दिया। शख्स ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में किया। आवेदक ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके द्वारा उसकी पैतृक संपत्ति का विक्रय किया गया था जिससे प्राप्त राशि में से 22 लाख रूपए उसने एक्सिस बैंक में जमा किए थे।

आवेदक ने बताया कि वह टेक्नोलाजी से ज्यादा परिचित नहीं है उसके मोबाइल में बैंक से राशि कटने से संबंधित एसएमएस तो आते थे परंतु उसका ध्यान उस ओर नहीं गया था। एक दिन अचानक आवेदक को बड़े राशि की आवश्यकता पड़ी। बैंक पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पैसे म्यूचुअल फंड और विभिन्न पॉलिसी में लगा दिए गए हैं। यह मामला चंदखुरी शाखा के एक्सिस बैंक का है जिसमें आवेदक के कथनानुसार उसकी जानकारी के बिना उसके जमा राशि से बैंक के कर्मचारी द्वारा कमीशन व टारगेट पूरा करने के लिए खिलवाड़ किया गया।

म्यूचुअल फंड में लगभग 6 लाख 50 हजार रूपए और 04 पॉलिसी पर लगभग 12 लाख 50 हजार रूपए की राशि बैंक द्वारा भ्रमित कर लगा दी है। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक के शिकायत शाखा में भी की, परंतु उन्हें कोई सकारात्मक व संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। आज आवेदक की स्थिति यह है कि विषम परिस्थिति के लिए उसकी खुद की जमा पूंजी बैंक में फंस गई है। म्यूचुअल फंड व पॉलिसी भुनाने की स्थिति में 01 लाख रूपए प्रति पॉलिसी व फंड में घाटे के सामना करना पड़ेगा। इसलिए म्यूचुअल फंड व पॉलिसी को निश्चित तिथि तक रखने के लिए वह बाध्य है।

उसका कहना है कि बैंक के अधिकारी के द्वारा किए गए इस स्कैम से उसे मानसिक क्षति का भी सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कलेक्टर से आवेदक का विशेष अनुरोध है कि एक्सिस बैंक के उस संबंधित कर्मचारी पर उचित कार्यवाही के साथ-साथ उसकी राशि उसे वापस दिलाई जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए लीड बैंक ऑफिसर को निर्देशित किया।

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए भी जनदर्शन में आवेदन आया था। जिसमें हाईपॉवर वाले लाईट, हॉर्न, साइलेंसर एवं नियमानुरूप नंबर प्लेट पर गाड़ी क्रमांक अंकित न करने वाले वाहन मालिक पर कार्रवाई करने के लिए आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक ने बुलेट गाड़ी का विशेष जिक्र किया था। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा पटाखे की तरह आवाज करने वाला साइलेंसर लगाया जाता है।

उसका कथन था कि इस प्रकार के साइलेंसर से हृदयरोगी और गर्भवती महिलाओं को नुकासान पहुंच सकता है और ऐसे चालक सामान्यतः बी.एस.पी. स्कूल भिलाई के पास सड़क नंबर 18 में उत्पाद करते देखने को भी मिलते हैं। इसलिए कलेक्टर से आवेदक ने निवेदन किया कि बुलेट व अन्य गाड़ियां जिनमें नियम का उल्लंघन किया जाता है उन पर कार्रवाई कराई जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को आवेदन प्रेषित किया और संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे उपद्रवी तत्वों को रोकने के लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग कराने के निर्देश भी दिए ताकि इस प्रकार की गतिविधियों में कमी लाई जा सके।

इसके अलावा जनदर्शन में चिटफंड कंपनियों से संबंधित मामले भी आ रहे हैं। जिस पर कलेक्टर द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया जा रहा है और इससे संबंधित मामलों को चिटफंड कार्रवाई के लिए बनाई गई शाखा में प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें जो चिटफंड कंपनियां सूची में शामिल नहीं है उनके नाम को दर्ज कराकर आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाने की दिशा में कार्य करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने पति को मार डाला, फिर पुलिस को किया कॉल
एक ग्रामीण का न्योता – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामला: सुको ने खारिज की चंदा कोचर की अपील
RTI के तहत मांगने पर भी नहीं दी जानकारी, राज्य सूचना आयोग ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका कृत्रिम हाथ लगाने इस जिले में लगेगा नि:शुल्क शिविर, 10 विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद, ऐसे कराएं पंजीयन अमेरिका कृत्रिम हाथ लगाने इस जिले में लगेगा नि:शुल्क शिविर, 10 विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद, ऐसे कराएं पंजीयन
Next Article बोर्ड स्टूडेंट्स के साथ एक बार फिर परीक्षा पर चर्चा करेंगे PM मोदी, अगर पूछना चाहते हैं कोई सवाल तो जल्दी कराएं रजिस्ट्रेशन बोर्ड स्टूडेंट्स के साथ एक बार फिर परीक्षा पर चर्चा करेंगे PM मोदी, अगर पूछना चाहते हैं कोई सवाल तो जल्दी कराएं रजिस्ट्रेशन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?