ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026 को मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026 को मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

By Om Prakash Verma Published May 1, 2026
Share
‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू
‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू
SHARE

घर-घर पाइपलाइन गैस से आम जनता, किसानों और पर्यावरण को होगा सीधा लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के निर्णय का भाजपा किसान मोर्चा ने किया स्वागत
भिलाई / भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह नीति शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा एवं ऐतिहासिक कदम है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वन नेशन, वन गैस ग्रिड’ के विजन को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार धरातल पर उतार रही है। घरों तक पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पहुंचने से एलपीजी सिलेंडर की तुलना में किफायती, सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। पीएनजी हवा से हल्की होने के कारण लीकेज होने पर भी उड़ जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा नहीं रहता, जबकि एलपीजी सिलेंडर भारी होने के कारण जमीन पर जमा होकर आग पकड़ सकता है।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि इस नीति से केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास से बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वच्छ ईंधन से खाना पकाने में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा। किसान परिवारों का समय और पैसा दोनों बचेंगे क्योंकि बार-बार सिलेंडर बुक करने, लाइन लगाने और ढोने की झंझट खत्म हो जाएगी। 24 घंटे गैस उपलब्ध होने से छोटे होटल, ढाबे, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार
दक्ष वैद्य साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना के बाद घर-घर पीएनजी पहुंचाना मोदी-साय सरकार का अगला बड़ा कदम है। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि विपक्ष ने वर्षों तक केवल घोषणाएं कीं, लेकिन भाजपा सरकार ने नीति बनाकर उसे मंजूरी देकर दिखा दिया कि हम जनता से किए वादे पूरे करते हैं। भाजपा किसान मोर्चा और हिन्द सेना युवा ब्रिगेड इस नीति का प्रचार-प्रसार करेगी ताकि हर परिवार को योजना की जानकारी मिले और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma May 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली
Next Article ‘गूगल बॉय’ रुद्र को लोक भवन में मिला सम्मान, स्मरण शक्ति से राज्यपाल हुए हैरान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?