ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नौतनवा, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की मांगों को लेकर सांसद-विधायक से मिला यूपी-बिहार रेलयात्री संघ
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नौतनवा, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की मांगों को लेकर सांसद-विधायक से मिला यूपी-बिहार रेलयात्री संघ

By Mohan Rao Published December 30, 2025
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ ने मंगलवार की सुबह सासंद विजय बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने रेल यात्रा से संदर्भित विभिन्न मांगों का ज्ञापन दोनों जनप्रतिनिधियों को सौंपा। सांसद बघेल और विधायक यादव ने संघ को आश्वासन दिया है कि जनहित की इन मांगों को उचित माध्यम से रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे और इसे पूरा करवाने हर  संभव प्रयास करेंगे। संघ की ओर से इस दौरान मुख्य रूप से दुर्ग गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस 18201 और 18202 का नियमित परिचालन एवं दुर्ग स्टेशन से समय परिवर्तित कर चलाने के साथ गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 1523115232 को सप्ताह में 3 दिन वाया मऊ बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सिवान, छपरा होते हुए चलाने एवं वापसी में भिलाई पावर हाउस में स्टॉपेज देने संबंधी मांग की गई।

रेल मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यू. पी. पूर्वांचल तथा बिहार उत्तरांचल क्षेत्र के लाखों लोग छत्तीसगढ़ के भिलाई दुर्ग रायपुर बिलासपुर जगदलपुर व अन्य क्षेत्रों में निवासरत हैं जो अपने गृह ग्राम जाने के लिए नौतनवा एक्सप्रेस व गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं। विदित हो कि दुर्ग रेलवे स्टेशन से नौतनवा एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन ही चलती है जिसके कारण यात्रियों को अपने सुविधा अनुसार अथवा निर्धारित समय पर यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल पाती है। सप्ताह में केवल 2 दिन चलने कारण यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहता है और अनेक यात्री समय पर यात्रा करने से वंचित हो जाते हैं। इस समस्या के निराकरण हेतु नौतनवा एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाया जाना अति आवश्यक है।

नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से छूटने के समय में परिवर्तन के संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से शाम 7.40 बजे रवाना होती है जो दूसरे दिन बनारस पहुंचती है इसके बाद मऊ बेल्थरा रोड सलेमपुर भटनी देवरिया होते हुए रात्रि गोरखपुर व नौतनवा पहुंचती है देर रात स्टेशन में उतरने के कारण अपने निर्धारित स्थान तक जाने के लिए कोई अन्य सवारी नहीं मिल पाती है जिसके कारण यात्रियों को रात भर रेलवे स्टेशन में गुजारना पड़ता है इन स्टेशनों में यात्रियों को चोरी सहित विभिन्न अपराधी घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है यदि नौतनवा एक्सप्रेस को दुर्ग स्टेशन से से सुबह 8.00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच चलाया जाए तो उपरोक्त प्रमुख रेलवे स्टेशन दिन में ही मिलेंगे और यात्री सही समय पर अपने निर्धारित स्थान तक पहुंच जाएंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्ग से सिवान जाने के लिए कोई भी सीधी रेल सुविधा नहीं है वर्तमान में यह ट्रेन वाया बलिया छपरा प्रतिदिन चल रही है। इसे सप्ताह कम से कम 3 दिन वाया मऊ बेल्थरा रोड, सलेमपुर भटनी, सिवान, छपरा चलाई जाने से सिवान व गोपालगंज जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस रूट में पहले से ही सारनाथ एक्सप्रेस प्रतिदिन चल रही है इसलिए गोंदिया बरौनी को सप्ताह में कम से कम 3 दिन वाया मऊ सलेमपुर, भटनी, मैरवा, सिवान, छपरा होकर चलाया जाना उत्तम होगा अगर सिवान रूट पर इस गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस को चलाया जाए तो मऊ सिवान गोपालगंज के साथ ही देवरिया जिले के लोगों को इससे बहुत ही फायदा होगा, मऊ सिवान व गोपालगंज जिले के आसपास के यात्री बहुत ज्यादा की संख्या में सिवान भटनी सलेमपुर व मऊ में निवासरत आसानी से आ जा सकते हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नौतनवा एक्सप्रेस वह गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस का वर्तमान में अप डाउन दोनों में भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है वापसी के समय अक्सर भिलाई पावर हाउस सुपेला के आसपास चेन पुलिंग होती है इसलिए की भिलाई पावर हाउस के आसपास निवासरत व्यक्ति ही ज्यादा तादाद में इस रेल से यात्रा करते हैं यदि वापसी के समय भिलाई पावर हाउस स्टॉपेज दे दिया जाए तो चेन पुलिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्ग से सारनाथ एक्सप्रेस 15159 / 15160 प्रतिदिन रात्रि लगभग 8:30 बजे से चलती है प्रतिदिन परिचालन होने के उपरांत भी इस ट्रेन में वर्ष भर यात्रियों का दबाव बना रहता है तथा अनेक यात्रियों को अपने आवश्यकता अनुसार तिथि व समय पर आरक्षण प्राप्त नहीं हो तो ऐसी स्थिति में नौतनवा एक्सप्रेस को प्रतिदिन सुबह चलाई जाने पर यात्रियों का दबाव स्वाभाविक कम हो जाएगा और यात्रीगण अपनी आवश्यकता अनुसार यात्रा कर सकेंगे विषम व आकस्मिक परिस्थितियों में यात्रियों के समक्ष बेहतर विकल्प रहेगा। सांसद विजय बघेल और विधायक देवेंद्र यादव से मिलने वालों में प्रमुख रूप से हाजी एच.एम. सिद्दीकी, हीरा लाल यादव मोहम्मद सलीम, विवेक नायक ,के.एन.यादव, अनूप नायक और राम हरेंद्र सहित अन्य लोग शामिल हैं।

You Might Also Like

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

Mohan Rao December 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू, लोग खुद ही ढूंढ सकेंगे चोरी हुए वाहन… आईजी ने किया शुभारंभ
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?