ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू, इन दो राज्यों को जोड़ेगी देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस… देखें पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक और वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू, इन दो राज्यों को जोड़ेगी देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस… देखें पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao
Published: January 13, 2023
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

नई दिल्ली। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस धीरे-धीरे पूरे देश को कवर रही है। अब तक देश में 7 वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ रही है। इस बीच अच्छी खबर है कि देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) का भी ऐलान हो गया है। यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 19 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सिकंदराबाद से विशाखापट्नम के बीच यह ट्रेन 702 किमी की दूरी 8.30 घंटे में तय करेगी। सिकंदराबाद से विशाखापट्नम के बीच यह ट्रेन केवल तीन जगह रुकेगी। वारंगल, विजयवाड़ा व राजमुंदरी में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। यह दक्षिण भारत की दूसरी और देश की आठवीं वंदेभारत ट्रेन होगी। दक्षिण भारत की पहली वंदेभारत ट्रेन मैसूरू से चेन्नई के बीच चल रही है। इस ट्रेन की औसत रफ्तार करीब 82 किमी होगी। यह ट्रेन विशाखापट्टनम से सुबह 5.45 बजे चलेगी और दोपहर बाद 14.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह 14.45 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 23.15 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

इन रूटों पर चल रही है वंदेभारत एक्सप्रेस
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 में शुरू की गई थी। दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा (वैष्णो देवी) के बीच चलाई गई थी। इसके बाद दूसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई थी। इसके बाद दिल्ली-अंदौरा (हिमाचल), मैसूर-चेन्नई, बिलासपुर-नागपुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच इन ट्रेनों को शुरू किया गया है। बता दें सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है। इस वर्ष 27 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि पहली 75 वंदेभारत ट्रेनों में चेयरकार डिब्बे होंगे और उसके बाद बनने वाली ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे लगाए जाएंगे। यानी उन ट्रेनों में पैसेंजर सोकर यात्रा कर सकेंगे।

Gustakhi Maaf: चिड़चिड़ा कर दर्ज किए यूएफएम के मामले
कलेक्टर पर बलत्कार का आरोप: सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश, उच्च स्तरीय दल से कराएं जांच
वानखेड़े पर निजी हमले के आरोपों पर घिरे नवाब मलिक… याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो
सेना की ताकत में होगा और इजाफा, हथियारों की खरीद के लिए 28 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी
12वीं सीबीएसई में नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गंगा विलास क्रूज : पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पानी में तैरता फाइव स्टार होटल है यह जहाज… 51 दिन की यात्रा पर रवाना
Next Article मरीजों और उनके परिजनों से रखें संवेदनशील व्यवहार: टीएस सिंहदेव

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?