ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : प्रेमी से नाराज युवती हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ी, पीछे-पीछे प्रेमी भी चढ़ा… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : प्रेमी से नाराज युवती हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ी, पीछे-पीछे प्रेमी भी चढ़ा… देखें Video

By Mohan Rao
Published: August 4, 2023
Share
प्रेमी से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी
SHARE

पेंड्रा। प्रेमी से किसी बात पर नाराज युवती हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। इधर जैसे ही इसकी जानकारी उसके प्रेमी को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा। पहले तो उसने युवती को उतरने कहा लेकिन जब वह नहीं उतरी तो पीछे-पीछे वह भी टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद दोनों टॉवर पर ही लगभग आधे घंटे तक बतियाते रहे और उसके बाद उतर गए। इस बीच टॉवर के नीचे खड़े लोगों की हालत खराब थी। किसी ने पुलिस को भी सूचन दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

प्रेमी से नाराज युवती हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ी, पीछे-पीछे प्रेमी भी चढ़ा@ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel pic.twitter.com/2ZGsVGfyHm

— KP News (@KPNewsCG) August 4, 2023

मामला पेन्ड्रा के कोडगार गांव है। गौरेला के नेवारीपारा निवासी युवती दो दिन पहले कोडगार में रहने वाले शिवमंगल सिंह के घर आई थी। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज युवती घर से निकलकर हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गई। युवती जब टॉवर पर चढ़ रही थी तो लोगों ने उसे काफी रोका लेकिन वह किसी की नहीं सुन रही थी। इसके बाद जैसे इसकी जानकारी शिवमंगल का हुई तो वह मौके पर पहुंचा।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस पहुंची युवती के पीछे-पीछ़े शिवमंगल भी टॉवर पर चढ़ गया। शिवमंगल ने पहले युवती को उतरने के लिए कहा वह नहीं मानी तो वह भी चढ़ गया। टॉवर के टॉप पर दोनों लगभग आधे घंटे तक बतियाते रहे और उसके बाद नीचे उतर गए। इस दौरान नीचे खड़े लोग किसी घटना को लेकर आशंकित थे। हालांकि दोनों सकुशल नीचे उतर गए। नीचे पहुंचते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।  पुलिस की टीम दोनों को लेकर पेंड्रा थाने पहुंची। बतया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

डोंगरगढ़ में तेंदूए का रेस्क्यू, देर रात पिंजरे में फंसा…. वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : दो दिन में 40 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच
Bhilai : मैत्री बाग में सफेद बाघों के कुनबे से जुड़े दो नए मेहमान, प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए किया सार्वजनिक
नर्स ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त
एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लहंगे और डीप नेक ब्लाउज में सारा अली खान ने लगाया हॉटनेस का तड़का
Next Article युवाओं से भेंट मुलाकात भिलाई में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, सीएसवीटीयू में बनाया जाएगा सेंटर आफ एक्सीलेंस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?