ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवर रहा भिलाई पावर हाऊस, निगम ने हटाए मुख्य मार्ग से बेजा कब्जे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवर रहा भिलाई पावर हाऊस, निगम ने हटाए मुख्य मार्ग से बेजा कब्जे

By Mohan Rao
Published: February 16, 2024
Share
भिलाई निगम ने हटाए बेजा कब्जे
SHARE

भिलाई। केन्द्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पावर हाउस रेलवे स्टेशन का सौदर्यीकरण व विस्तारीकरण प्रस्तावित है। पावर हाउस रेलवे स्टेशन में विस्तारीकरण व कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से लैस करने की योजना है। इसके लिए भिलाई निगम द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने बेजा कब्जों को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को भिलई निगम ने अनियमित रूप से लगाए गए 14 ठेला, गुमटी पुलिस व रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में हटाया।

पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में जीई रोड की ओर स्टेशन पहुंच के रास्ते में अनियमित लगाये गये ठेले, गुमटी, टीन टप्पर से निर्मित 14 दुकानों को बेदखल किया गया है। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पावर हाउस के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए रेल्वे प्रशासन ने निगम को उक्त स्थल को रिक्त करवाकर सौंपने पत्र दिया था,  जिस पर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्रवाई कर बेदखली किये जाने आदेश दिए।

जोन-3 कार्यालय द्वारा स्टेशन गेट पर लगे दुकानदारो को नोटिस देकर स्वयं से अपने कब्जे को हटाने कहा था। नोटिस की समय सीमा समाप्त होते ही जोन-3 का राजस्व अमला शुक्रवार को पुलिस व रेल्वे के अधिकारियो के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। निगम प्रशासन ने सबसे पहले अवैध रूप से चल रहे सायकल स्टेण्ड के घेरा तथा कमरे को ध्वस्त किया। भिलाई निगम की कार्रवाई को देख अन्य ठेला, गुमटी संचालकों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। दुकान खाली होते ही सभी  ठेला, गुमटी को चैन से बांध कर जेसीबी द्वारा स्थल से बेदखल किया गया।

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व आम लोगों ने सहयोग दिया। इस मौके पर तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, छावनी सीएसपी आशीष बंछोर, सहायक राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू,  छावनी थाना प्रभारी सोनम ग्वाला, कुम्हारी टीआई संजय मिश्रा, जामुल टीआई कोसले, गति शक्ति योजना से जुड़े रेलवे के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अरूण चौधरी, रेलवे पुलिस फोर्स के इंसपेक्टर पूर्णिमा राय बंजारे, सब इंसपेक्टर आरके राठौर सहित निगम के तोड़फोड़ विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

कामर्स गुरू खुब्बी सर बने वैशाली नगर के विधायक प्रतिनिधि, कोचिंग संस्थानों का करेंगे प्रतिनिधित्व
नीट रिजल्ट पर बोले विधायक देवेन्द्र : अभ्यर्थियों को मिले न्याय, सीबीआई जांच की मांग
मैनपाट में जुटेंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री और सांसद, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से, मंत्री चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा
देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, पिछले 24 घंटों में 507 लोगों की मौत, सामने आए 18653 नए मामले
फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी रहमान की हत्या, साथी बंदी ने नुकीले हथियार से किया वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : मोबाइल पर बेटी किसी से कर रही थी बात, गुस्से में पिता ने ले ली जान… खाट के पाये से किया हमला
Next Article मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?