ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 30वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का संबलपुर में आयोजन, भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

30वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का संबलपुर में आयोजन, भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

By Mohan Rao Published December 2, 2025
Share
SHARE

भिलाई। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 30वीं  राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता 2 से 6 दिसंबर तक संबलपुर उड़ीसा में आयोजित की जा रही है जिसमें भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ टीम 30 नवंबर को संबलपुर के लिए रवाना हुई है।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 30 सदस्यीय छत्तीसगढ़ टीम संबलपुर उड़ीसा के लिए रवाना हो रही है। डॉ हिमांशु द्विवेदी अध्यक्ष साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व खिलाड़ियों को NIS कोच प्रतीक मनोध्या के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।  उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ी इंडिविजुअल टाइम ट्रायल, टीम टाइम ट्रायल, मास स्टार्ट रोड रेस जैसे इवेंट में भाग लेगी।

टीम में सीनियर वर्ग में दिव्यांशु सिंह (बिलासपुर), अमन पटेल (रायगढ़), साहिल नागवंशी (दुर्ग) व ईश्वर सिन्हा (बलौदा बाजार) हैं, वहीं सीनियर महिला में प्रीति यादव (दुर्ग), जूनियर बालक में राहुल निर्मलकर (दुर्ग), वंश प्रधान (रायगढ़), जूनियर बालिका में चंद्रेश्वरी एवं किरण जामेवार (साल्हेवारा, खैरागढ़) सब जूनियर बालक में विहान सिंह गुप्ता (दुर्ग), अतुल प्रधान (रायगढ़), हेमेंद्र साहू (दुर्ग), नक्षत्र दत्ता (बिलासपुर) सब जूनियर बालिका वर्ग में मेघा साहू (दुर्ग), कुमेश्वरी ( साल्हेवारा, खैरागढ़), पुष्पांजलि (दुर्ग) हिमानी सिन्हा (दुर्ग), यूथ बालक में सनी कुमार (दुर्ग), लक्ष्य रात्रे ( बिलासपुर), तुषार देवांगन (दुर्ग), दिव्यांशु वर्मा ( दुर्ग) तथा यूथ बालिका में साक्षी सलामे (दुर्ग), कट्टा नेहा (दुर्ग), रेशमी साहू (दुर्ग) एवं गीतिका साहू (दुर्ग) हैं। कोच प्रतीक मनोध्या, देवप्रकाश वर्मा, अभिषेक जायसवाल तथा मैनेजर शशांक देशमुख एवं मंदाकिनी यादव हैं।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार, मा शारदा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार शर्मा, बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष बीना मिश्रा, संयुक्त सचिव तोषेंद्र वर्मा, पीटीआई शशिकांत पांडे, अंतरराष्ट्रीय सायकल पोलो खिलाड़ी एस संतोष राव, अभिषेक मिश्रा आदि ने प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम को शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

Mohan Rao December 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : जशपुर में दिन दहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूट, भाड़े की रकम 13 लाख रुपए ले भागे बदमाश
Next Article विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर वैशाली नगर कॉलेज के लिए 4.98 करोड़ स्वीकृत, पीएम उषा योजना का मिला लाभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?