ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री यादव हत्याकांड : हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के भतीजे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मंत्री यादव हत्याकांड : हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के भतीजे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या

By Mohan Rao
Published: May 24, 2024
Share
आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अजय दुबे व उसका एक और आरोपी भतीजा फरार, तलाश में पुलिस की टीमें

दुर्ग। बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के भतीजे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस को अजस दुबे व उसके एक और भतीजे की तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों अक्षत दुबे, शुभम शर्मा व वंश राजपूत के खिलाफ धारा 302, 120बी, 341, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें 21 मई को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की नाका चौक गंजपारा में अक्षत दुबे, अभिषेक दुबे उर्फ चंदु दुबे,  शुभम शर्मा व वंश राजपूत ने पचरीपारा निवासी श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव को धारदार हथियार से मारकर फरार हो गए। मंत्री यादव अपने एक साथी के साथ शराब लेकर नदी की ओर जा रहा था। इस दौरान मौके की ताक में बैठे इन चारों ने हमला कर दिया। घायल मंत्री यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसीसीयू के निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय व  थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया।

पुलिस ने पतासाजी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में टीम भेजकर अक्षत दुबे उर्फ मान्य पिता विजयशंकर दुबे उम्र 23 साल निवासी कादम्बरी नगर दुर्ग, शुभम शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 25 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग तथा वंश राजपूत पिता सतीश राजपूत उम्र 19 साल निवासी गयानगर दुर्ग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन सभी ने मिलकर मंत्री यादव की हत्या की बात मानी है।

अजय दुबे से था मृतक का विवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपी अक्षत दुबे ने बताया कि कुछ माह पहले मंत्री यादव ने उसके चाचा अजय दुबे के साथ मारपीट की थी। इस बात को लेकर अजय दुबे ने अपने भतीजों को बताया था की मंत्री यादव को छोडना नहीं है, मौका देखकर निपटना है। अजय दुबे व उसके भतीजे अक्षत दुबे व चंदु दुबे हमेशा ताक में रहते थे मंत्री यादव को कैसे भी निपटना है। इस बीच घटना दिनांक को आरोपी अक्षत दुबे अपने अन्य साथियों अमिताभ दुबे उर्फ चंदु, शुभम शर्मा, वंश राजपूत के साथ गंजपारा में घूम रहा था।

शराब दुकान के पास मिला मंत्री यादव
अक्षत दुबे ने देखा कि शराब भट्ठी के पास मंत्री यादव अपने साथी के साथ खड़ा हुआ है। अक्षत दुबे व उसके साथी रेकी करते हुए गंज चौक के पास गाड़ी रोकी और मंत्री यादव व उसके अन्य साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर मंत्री यादव का साथी बलराम यादव वहा से भाग गया। इसके बाद चंदु दुबे, अक्षत दुबे और शुभम व अन्य मिलकर चाकू व कड़ा से मंत्री यादव की जाघं, कुले, सीना और पीट में वार कर दिया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। इधर मंत्री यादव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल, 2 धारदार चाकू एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। इस मामले में अमिताभ दुबे उर्फ चंदू एवं संदेही अजय दुबे फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

सिर्फ 250 रूपये थी रणबीर कपूर की पहली कमाई, अब इतनी है एक्टर की फीस…
होली पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ की चिंता दूर, रेलवे चला रहा है दर्जनों स्पेशल ट्रेनें
IPL- 2021: रोहित-कोहली की टक्कर, उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होगा घमासान
साउथ बिहार एक्सप्रेस में आकस्मिक जांच, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 80 यात्री… रेलवे ने वसूला जुर्माना
मुख्यमंत्री बघेल अचानक पहुंचे पटाखा बाजार, पटाखे व मिट्टी के दिए खरीदे, लोगों को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में निगम के कचरा गाड़ी की हाइड्रोलिक में फंसा कर्मी का सिर, मौके पर मौत
Next Article छेड़छाड़ के मामले में एचडीएफसी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, वीडियो किया था वायरल, दो साथी भी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?