ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

‘सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

By Poonam Patel Published May 12, 2026
Share
गुणवत्ता जांच के लिए 6 खाद्य नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे गए
गुणवत्ता जांच के लिए 6 खाद्य नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे गए
SHARE

रायपुर। “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत जशपुर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के अवसर पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन की जांच की गई तथा व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकानों, मौसमी फल एवं सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस एवं जूस विक्रेताओं, होटल, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छंटाई एवं नष्टीकरण, सुरक्षित पेयजल भंडारण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स की स्वास्थ्य जांच तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं मिलावट की आशंका पर 6 खाद्य नमूने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजलनट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक, आइस पंच कार्बोनेटेड ड्रिंक, मम्पी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा जुजु रोज केसर लॉलीपॉप शामिल हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेन रोड एवं बस स्टैंड कुनकुरी स्थित लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल एवं नाश्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर, जैन ट्रेडर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

विभाग ने बताया कि शीघ्र ही कुनकुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, खाद्य लाइसेंस शिविर एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभाग जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Poonam Patel May 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर
Next Article 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में सुगन्ती तिर्की को मिली ट्राइसाइकिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?