ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृतसर जेल ब्रेक: 10 ईंटें, स्टील हुक, गद्दे का कवर…कैदियों ने यूं फांदी 21 फीट की दीवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

अमृतसर जेल ब्रेक: 10 ईंटें, स्टील हुक, गद्दे का कवर…कैदियों ने यूं फांदी 21 फीट की दीवार

By @dmin
Published: February 3, 2020
Share
SHARE

अमृतसर,पंजाब में हाई सिक्यॉरिटी अमृतसर सेंट्रल जेल से तीन कैदियों के फरार होने के बाद प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच अब तक की तफ्तीश में यह सामने आया है कि कैदियों ने बैरक में एक सुराख बनाकर सनसनीखेज जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया। इस मामले में दो असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट समेत सात जेल कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘तीनों ने तकरीबन 10 ईंटों को हटाकर अपनी बैरक की दीवार में एक छेद कर दिया था। इसके साथ ही भीतरी 16 फीट ऊंची दीवार में सेंध लगाकर वे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते हुए बाहरी दीवार तक पहुंच गए। 21 फीट ऊंची इस दीवार को फांदने के लिए कैदियों ने स्टील की पट्टी से बने हुक और गद्दे के कवर का इस्तेमाल सीढ़ी की तरह किया।’

डीजीपी गुप्ता ने कहा, ‘आखिरकार वे टावर नंबर 10 के पास एक पॉइंट से जेल परिसर से भाग गए। यह हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं था।’ पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बाहरी मदद मिलने का कोई सबूत नहीं है। ऐसा लगता है कि बैरक नंबर 7 के अहाता नंबर 2 में 61 कैदियों में से तीनों ने खुद से भागने की योजना बनाई। एडीजीपी (जेल) पीके सिन्हा ने अमृतसर में कहा कि घटना के बाद जेल में तैनात दो सहायक जेल अधीक्षकों, चार वॉर्डनों और एक होमगार्ड सिपाही समेत 7 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जेल प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैरक टूटने और कैदियों के दीवार कूदकर भागने के करीब दो घंटे बाद घटना के बारे में तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर पता चला। प्राथमिक सूचना के अनुसार, जेल के सुरक्षाकर्मियों को अन्य कैदियों के भागने की आशंका को लेकर चौकन्ना कर दिया गया है। इन कैदियों में भागे कैदी का एक भाई भी शामिल है। भागने वाले एक कैदी की पहचान अमृतसर, मजीठा रोड की आरा कॉलोनी के 22 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रेप के अलावा पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज है।

डीजीपी ने बताया, ‘विशाल 5 अप्रैल 2019 को जेल में आया था। भागने वाले अन्य दो कैदी भाई हैं जिनकी पहचान चंडीगढ़ रोड, खडूर साहिब, तरनतारन निवासी 34 वर्षीय गुरप्रीत और 25 वर्षीय जरनैल के रूप में हुई है।’ उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों पर चोरी तथा डकैती का आरोप हैं और उन्हें पिछले साल जुलाई में जेल में लाया गया था। डीजीपी ने बताया कि विशाल का भाई गौरव भी उसकी ही बैरक में था, लेकिन वह उनके साथ नहीं भागा।

भारत बायोटेक का दावा: भारत और ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन के खिलाफ असरदार है कोवैक्सीन
कवर्धा विवाद: गांवों में असर नहीं, शहर में तनाव बरकरार, कफ्र्यू में 4 घंटे छूट, सुबह 10 से 2 तक खुलेंगे बाजार
गैस सिलेंडर फटने से 4 लोग जिंदा जले, 16 की हालत बेहद गंभीर, धमाके से दहला एक किमी. तक का इलाका
कोरोना ब्रेकिंग: पहली बार सामने आए 11 हजार से अधिक नए मामल, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार
खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोई क्रू को हाथ जोड़ रहा था तो कोई सैल्यूट कर रहा था: ऑपरेशन वुहान
Next Article बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?