नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के खिलाफ जंग में अहम हथियार बनी कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने बड़ा दावा किया है। भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि उसकी यह वैक्सीन भारत और ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ असरदार है। बता दें, देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बीते करीब 15 दिनों से रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं और हजारों की मौत हो रही है। कोरोना से निपटने में टीकाकरण को अहम तरीका माना गया है। देश में अब तक करीब 18 करोड़ लोगों को टीका लग चुके है। देश में जारी टीकाकरण अभियान में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन का सर्वाधिक इस्तेमाल हो रहा है। कोवैक्सीन पूरी तरह से देश में विकसित टीका है, जबकि कोविशील्ड आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई है। इसका उत्पादन पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है।
Bharat Biotech says its COVID-19 vaccine 'Covaxin' has been found to be effective against coronavirus strains found in India and the UK
— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2021




