ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को दिए निर्देश

By @dmin
Published: February 7, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी के किनारे पडऩे वाले सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के संबंधित विभागों और अफसरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखें और मुस्तैद रहें। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ को भी अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड को हर प्रकार से सहयोग करने का भी निर्देश दिया है।
बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर फट गया। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।
वहीं, बिजनौर जनपद की सोशल मीडिया सेल द्वारा गंगा नदी में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि गंगा नदी के आसपास ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि नदी के किनारे न जाएं और सतर्कता बरतें।
यूपी में गंगा किनारे वाले जिलों उन्नाव, कन्नौज, बिजनौर, फतेहगढ़, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर व वाराणसी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट का आदेश आते ही गंगा किनारे बसे गांव का अधिकारियों ने दौरा शुरू किया। बताया जा रहा है कि शाम तक गंगा में कई लाख क्यूसेक पानी बढ़ सकता है। बताते चलें कि जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से डैम टूट गया है जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई है। हादसे में कई लोग बह गए हैं।
इसके अलावा, चमौली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर प्रशसन सतर्क हो गया है। खासतौर पर गंगा के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों को नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली कर रहे हैं। ऋषि गंगा और तपोवन हाईड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

CM बघेल की अपील : जमकर बोरे बासी खाएं और सोशल मीडिया पर करें पोस्ट… लिंक पर करें क्लिक
नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिलाई शपथ, सीएम साय ने दी बधाई
भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव
जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार
Big Accident : बालोद में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मासूम सहित 6 की मौत… 7 की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 116 # 7 february 2021
Next Article चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, अभी तक आईटीबीपी को मिले 3 शव, 150 के मारे जाने की आशंका चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, अभी तक आईटीबीपी को मिले 3 शव, 150 के मारे जाने की आशंका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?