ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव

By @dmin
Published: March 14, 2021
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी समेत कई सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ केरल में मेट्रो मैन श्रीधरन और अभिनेत्री खुशबू पर भी दांव खेला है। 

बंगाल : बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी को भी मैदान में उतारा
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है। वहीं अभिनेता यशदास गुप्ता को चंडीतला से मैदान में उतारा गया है। सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी। अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से, अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है।

Swapan Das Gupta will contest from Tarakeswar Assembly seat, MP Nisith Pramanik from Dinhata, and Union Minister Babul Supriyo will contest from Tollygung Assembly seat. Actor Yash Das Gupta will contest from Chanditala: BJP National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/tkUHR6xAfL

— ANI (@ANI) March 14, 2021

तमिलनाडु : महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष को कमल हासन के खिलाफ उतारा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी करते हुए कहा, तमिलनाडु में भाजपा एनडीए के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ेगी। हम राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता एच राजा कराईकुडी से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने अपनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कमल हासन के खिलाफ कोयंबटूर साउथ सीट से मैदान में उतारा। वहीं अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर तमिलनाडु में थाउजैंड लाइट्स विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदार होंगी।

In Tamil Nadu, BJP is contesting as NDA partner & we'll be contesting in 20 Assembly constituencies spread across all regions of the state. State president L Murugan will contest from Dharapuram. Senior leader H Raja will contest from Karaikudi: BJP national gen secy Arun Singh pic.twitter.com/wiyKsou2gh

— ANI (@ANI) March 14, 2021

केरल में 115 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 
केरल में भाजपा 115 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 25 सीटें चार पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी। हाल ही में राजनीति में प्रवेश कर भाजपा में शामिल हुए ‘मेट्रो मैनÓ ई श्रीधरन को पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं राज्य भाजपा प्रमुख के सुरेंद्ररन दो विधानसभा सीटों- मंजेशवर और कोन्नि से मैदान में उतरेंगे। 
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को बैठक कर देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया।

KJ Alphons will contest from Kanjirappally Assembly seat. Suresh Gopi will contest from Thrissur. Dr Abdul Salam will be contesting from Tirur seat. Former DGP Jacob Thomas will contest from Irinjalakuda: BJP General Secretary Arun Singh on BJP candidates' list for Kerala polls pic.twitter.com/8SMHpGELMt

— ANI (@ANI) March 14, 2021
मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बह्मकुमारी में चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी : बेटी के महत्व का संदेश देती झांकियां… दर्शकों में गजब का उत्साह
भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
सुशासन तिहार से मिल रही है मुस्कान, सरकार रख रही है जरूरतमंदों का ध्यान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखा पत्र: कोरोना संक्रमण के उपचार में आने वाली दवाओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित करने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई शहर का बैठक हुआ सम्पन्न …
Next Article कृषि विज्ञान बेमेेतरा में महिलाओं को दिया गया हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान बेमेेतरा में महिलाओं को दिया गया हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?