ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के महत्वपूर्ण स्थलों में होंगी लैंडस्केपिंग, निखरेंगे चौक-चौराहे
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
October 12, 2026
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर के महत्वपूर्ण स्थलों में होंगी लैंडस्केपिंग, निखरेंगे चौक-चौराहे

By @dmin Published August 10, 2022
Share
SHARE

ओवरब्रिज में भी लगाई जाएंगी लताएं
दुर्ग। महानगरों में बोगनविलिया की लताओं से घिरी बाउंड्रीवाल बहुत सुंदर लगती हैं और इनसे पूरे इलाके का लैंडस्केप अपनी अद्भुत सुंदरता से जगमगाने लगता है। बड़ी बात यह है कि इसमें लागत भी काफी कम आती है। दुर्ग शहर में भी प्रमुख सड़कों के किनारे के सरकारी कार्यालयों की बाउंड्रीवाल में बोगनविलिया लगाई जाएंगी। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने यह निर्देश नगर निगम आयुक्तों को नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि जयपुर में इस तरह से बोगनविलिया की लताएं मेन रोड के किनारे के सरकारी कार्यालयों की बाउंड्रीवाल में लगाई गई हैं जिससे शहर की सुंदरता बहुत निखर गई है। उन्होंने ओवरब्रिज जैसी संरचनाओं को भी ऐसी प्राकृतिक लताओं से निखारने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य के थ्रीडी फोटोग्राफ लागत के साथ प्रस्तुत करने कहा था। इनकी समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिये।

लैंडस्केपिंग में प्रमुखता से प्लांटेशन पर हो काम, निर्माण कार्य आरंभ होते ही प्लांटेशन किया जाए
कलेक्टर ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों का प्लांटेशन करना है। चौक-चौराहों का ब्यूटीफिकेशन प्लान अधिकारियों ने बनाया है। कई जगहों पर यह बहुत खूबसूरत है। बस यह देखना है कि ब्यूटीफिकेशन में प्लांटेशन काफी मात्रा में हो। इसके लिए ड्यूरेंटा, स्पाइडर लिली जैसे पौधों का चुनाव किया गया। कलेक्टर ने कहा कि डिवाइडर में बोगनविलिया, कनेर, कार्नोकार्पस जैसे पौधों का चुनाव किया जाए।लैंडस्केपिंग के लिए विविध तरह के पौधे चयनित किये गये हैं। इन पौधों के लिए निगम में ही नर्सरी तैयार की जाएगी। कलेक्टर ने रायपुर, दिल्ली जैसे विविध शहरों में लैंडस्केपिंग का तुलनात्मक अध्ययन करने कहा। उन्होंने कहा कि रायपुर में प्रमुख सड़कों की खाली जगहों पर अच्छी लैंडस्केपिंग की गई है जिनसे इन जगहों की सुंदरता अच्छी निखर गई है। एक निगम में फ्लावर बकेट का कांसेप्ट भी आया। कलेक्टर ने कहा कि दिल्ली में धौलाकुंआ में ऐसे स्ट्रक्चर बने हैं और बहुत सुंदर लगते हैं।

मार्केट में वेंडिंग जोन होंगे व्यवस्थित, घने बाजारों में बाइक नहीं जाने दी जाएगी, पार्किंग जोन बनेगा
कलेक्टर ने कहा कि मार्केट को व्यवस्थित करना है। सभी नगरीय निकायों में वेंडिंग जोन चिन्हांकित कर लें। वेंडिंग जोन में व्यवसाय आरंभ करने के लिए लोगों को एनयूएलएम के माध्यम से मदद भी करें। कलेक्टर ने कहा कि घने बाजारों में बाइक से जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए पार्किंग जोन बनाया जाएगा। इसमें दुकानदारों से मामूली वार्षिक शुल्क लिया जाएगा और इनकी बाइक यहीं खड़ी रहेगी। ग्राहकों से नियमानुसार पार्किंग का शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में पेवर ब्लाक भी लगाया जाएगा। इससे गंदगी नहीं होगी। चैंबर के साथ मिलकर सारे दुकानदारों के लिए डस्टबीन रखने एवं साफसफाई की मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों द्वारा सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी और इस पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

मवेशियों को सड़क से हटाने चलाया जाएगा महती अभियान
कलेक्टर ने मवेशियों को सड़क से हटाने के लिए महती अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिये। इस अभियान की शुरूआत दुर्ग निगम से होगी। दुर्ग निगम में सभी निगम की काउकैचर गाडिय़ां एक साथ अभियान करेंगी और निगम की बड़ी टीम इसकी मानिटरिंग करेगी।

स्ट्रीट लाइट होंगी संधारित
कलेक्टर ने कहा कि शहर में कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट की समस्या है। सभी निकायों में आज बैठक में इसकी समीक्षा की गई है। नियमित रूप से इनका संधारण होना चाहिए और सभी स्ट्रीट लाइट चालू हालत में होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते रहें।

महाराजा चौक से सुआ चौक, सभी चौक-चौराहों का होगा जीर्णोद्धार
कलेक्टर ने प्रत्येक निगम आयुक्त से चौक-चौराहों की वर्तमान फोटोग्राफ और इनके सौंदर्यीकरण के लिए प्लान माँगे थे। आज इसका प्रेजेंटेशन हुआ। कलेक्टर ने इसमें अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग के कार्य में प्लांटेशन का काफी महत्व है। सुंदर पौधों से चौक-चौराहों की सुंदरता और निखर जाती है। सभी निगम आयुक्तों ने अपने यहां के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्लान दिया और इस पर निर्णय लिये गये।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

@dmin August 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections देश की अखंडता को जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा, इसलिए भारत जोड़ो अभियान पड़ी – जितेंद्र साहू
Next Article जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्सा, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्सा, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?