ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई
मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई
SHARE

वेलाचेरी (एजेंसी)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जाने का मामला सामने आया है। वेलाचेरी में मंगलवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद दो लोग स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जा रहे थे, तभी उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद राज्य में राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा करते हुए चुनाव आयोग से सफाई मांगी है।

ईवीएम को स्कूटी पर रखकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद द्रमुक (डीएमके) ने दावा किया कि ये लोग ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी करने वाले थे। इससे पहले ही इन लोगों को भीड़ ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
वेलाचेरी में हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बिना किसी जांच के वहां से हटाने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व मेयर एमए सुब्रमणियम ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी। सुब्रमणियम ने कहा कि चुनाव आयोग इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करे।

चुनाव आयोग ने दी यह सफाई
विवाद खड़ा होते देखकर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने सफाई दी कि स्कूटी पर ईवीएम ले जाने वाले चुनाव आयोग के ही कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि उनके दो कर्मचारियों ने ये गलती की है और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल मतदान के लिए नहीं हुआ था।
बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 72.78 फीसदी वोटिंग हुई। यहां बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है। वर्ष 2016 में एआईएडीएमके ने 134 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। डीएमके को 97 सीटें मिली थीं।

Bhilai Breaking : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम पर युवक से ठगी…. झांसे में आकर गवाएं लाखों रुपए
मिरानिया परिवार को 20 लाख देगी सरकार, सीएम साय ने की घोषणा… आतंकी हमले में मारे गए थे कारोबारी दिनेश
श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश, बैठक में बोले- कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जांच में नहीं चलेगी लापरवाही
कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
ओडिशा से रायपुर आ रहे सफेद रंग की डस्टर में मिला 252 किलो चांदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: पिछले 24 घंटे में मिले 9 हजार से अधिक मरीज, 50 से ज्यादा की हुई मौत
Next Article आरबीआई ने नहीं दी कोई राहत, रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव आरबीआई ने नहीं दी कोई राहत, रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?