ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओडिशा से रायपुर आ रहे सफेद रंग की डस्टर में मिला 252 किलो चांदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ओडिशा से रायपुर आ रहे सफेद रंग की डस्टर में मिला 252 किलो चांदी

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

महासमुंद। महासमुंद जिले की पुलिस ने डेढ़ करोड रुपए की चांदी जब्त की है। इसे 2 युवक लग्जरी कार में रखकर ओडिशा की तरफ से छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर लेकर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है। आरोपियों से 251 किलो 900 ग्राम चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई है। इसके अलावा इनसे कैश भी बरामद किया गया है। मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र का है।

ओडिशा बॉर्डर पर रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास बुधवार को पुलिस की एक टीम को चेकिंग के लिए तैनात किया गया था। पुलिस यहां आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बरगढ़ की तरफ से एक सफेद रंग की डस्टर आ रही थी। इसे ही पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया था।

पुलिस ने जब गाड़ी को रुकवाया तो उसमें 2 युवक मिले। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो एक ने अपना नाम रूचि पटेल और दूसरे ने अपना नाम शिव कुमार गंधर्व बताया है। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने इनकी कार की तलाश ली। कार की तलाश करने पर ही पुलिस हैरान रह गई। पुलिस को कार की डिग्गी से 20 बैग मिले और एक अटैची मिली।

पुलिस ने उसे बैग और अटैची खोलकर देखा तो उसमें चांदी की बहुत सारी ज्वेलरी थी। कई प्रकार के ब्रेसलेट, कंगन और कई तरह के चांदी के जेवर थे। इस पर पुलिस ने उनसे पूछा कि ये जेवर कहां ले जा रहे हो तो उन्होंने बताया कि रायपुर के एक ज्वेलरी शॉप के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इनसे दस्तावेज मांगे। जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद इनसे जेवर जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए जेवर की कीमत एक करोड़ 51 लाख रुपए है। इसके अलावा 72 हजार कैश और कार को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी भोजराम पटेल ने खुद किया है।

कोरोना टीकाकरण: प्रदेश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन
बड़ी खबर: बिलासपुर से दिल्ली के लिए 1 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा…. सीएम बघेल ने दिल्ली प्रवास किया था केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध
2024 में आएंगे बाइडन, ‘क्वाड’ की बैठक हुई तो एक बार फिर सजेगा भारत का वैश्विक मंच
सामूहिक विवाह में शादी से वंचित प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ने घर पर तो दूसरे ने पेड़ पर लगाई फांसी
जल्दी करें, कल के बाद जमा नहीं होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन… 20 फरवरी है अंतिम तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 583.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?