ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज होगी शुभांशु की वापसी, कैलिफोर्निया में लैंड करेगी टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalWorld

18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज होगी शुभांशु की वापसी, कैलिफोर्निया में लैंड करेगी टीम

By Mohan Rao
Published: July 15, 2025
Share
शुभांशु शुक्ला
SHARE

वर्ल्ड डेस्क (कैलिफोर्निया)। 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में रह कर इतिहास रचने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मंगलवार को धरती पर वापस आएंगे। शुभांशु और एक्सिओम-4 मिशन के उनके तीन साथी सोमवार शाम 4.45 बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती के लिए रवाना हुए। अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल लगभग 22.5 घंटे का सफर पूरा करने के बाद  मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे (भारतीय समयानुसार) कैलिफोर्निया के समुद्री तट पर लैंड करेंगे।

बता दें 26 जून को शुभांशु शुक्ला आईएसएस पहुंचे थे। इसके बाद 18 दिन के इस सफर पर पृथ्वी की 288 बार परिक्रमा की। अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे और इतिहास रचा था। 18 दिन का सफर पूरा करने के बाद शुभांशु अपने दल के साथियों के साथ मंगलवार को धरती पर पहुंचेंगे। नासा सहित पूरा भारत वर्ष उनकी वापसी की प्रतिक्षा कर रहा है। अंतरिक्ष पर रविवार को विदाई भाषण में शुभांशु ने कहा था कि जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं।

इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन से शुभांशु और उनके तीन साथियों की रवानगी का लाइव प्रसारण किया। शुभांशु के अलावा धरती पर लौट रहे ड्रैगन यान में एक्सिओम-4 की मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू सवार हैं। शुभांशु और उनके तीनों साथियों ने आईएसएस में पहले से मौजूद दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाया और हाथ मिलाने के बाद धरती पर वापसी के लिए ड्रैगन में सवार हो गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता नहीं, अब इसका निर्णय संसद करेगी
कोरोना: 24 घंटे में मिले 3.68 लाख से ज्यादा नए मरीज, कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत
Bhilai Crime : उधार के रुपए वापस मांगने पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर की मारपीट
तूफान में कराई थी लैंडिंग: अब यूक्रेन से निकाल लाए फंसे छात्र, कैप्टन अंचित बोले- पाकिस्तान ने भी दिया सीधा रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : बाइक चुराने वाला देवार गिरोह पकड़ाया, पांच आरोपियों से 14 मोटरसाकिल बरामद
Next Article Durg Crime : राजस्व विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, दर्जनों युवाओं को शातिर महिला ने बनाया शिकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?