ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति
Share
Notification Show More
Latest News
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति

By @dmin Published January 30, 2022
Share
कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण चैथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के परिसर में किया जायेगा। शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति अनवरत जलती रहेगी। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमि पूजन सांसद श्री राहुल गांधी के हाथों आगामी 03 फरवरी को किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी रही है और बलिदान का सम्मान करना जानती है। इतिहास गवाह रहा है कि जो भी समाज अपने शहीदों का सम्मान नहीं बनाये रखता, उनकी कुर्बानियों की यादों को संजोकर नहीं रखता, उनकी निशानियों का अपमान करता है, वो समाज मिट जाता है।

सन 1972 में हमारी प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की थी जो 1972 से लगातार जलती आ रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शिफ्ट कर दिया। इंडिया गेट पर जलती हुई अमर जवान ज्योति आने जाने वालों को दिखती रहती थी उनमें देश के शहीदों के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव पैदा करती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर ज्योति बुझाए जाने से वे आहत हुए हैं लेकिन अब राजधानी रायपुर में भी शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिये प्राण न्यौच्छावर किये, साथ ही छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी शहादत का सम्मान हम ’छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे।

छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर एवं वीवीआइपी मंच भी तैयार किया जाएगा । शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से एवं शहीदों के नाम को उसी मार्बल में खुदाई कराकर लिखा जाएगा। यह दीवार लगभग 25 फीट ऊंची एवं लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में रहेगी इस दीवार की मोटाई 3 फीट होगी। मेमोरियल टावर की स्थापना अर्धचंद्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर ब्राउन व्हाइट मार्बल ग्रेनाइट से की जाएगी। इसके शीर्ष में स्मृति चिन्ह का निर्माण कराया जाएगा । मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल एवं हेलमेट प्रतीक चिन्ह के रूप में रहेगा। इसी प्रतीक चिन्ह के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगी जो भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित होगी।

मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा जिस भवन के आधार की लंबाई 150 फीट एवं चैड़ाई 90 फीट होगी इस भवन की ऊंचाई 40 फीट होगी उक्त भवन के सामने 16 बिगुलरों के खड़े होने के लिए 16 गुंबदों का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी एवं द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी। इस इकाई में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस के दौरान सम्मिलित शहीदों के परिजनों के ठहरने हेतु सर्व सुविधा युक्त मेस एवं आवासीय कमरों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति देश प्रदेश के एक गौरव स्थल के रूप में स्थापित हो जायेगी।

You Might Also Like

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

@dmin January 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा राज्य में अब तक 93.09 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : इस वर्ष अभी तक 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण हादसा: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?