ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक सक्रियता चरम पर….. टेस्टिंग, ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन तीनों ही मोर्चो पर कर रहे कारगर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक सक्रियता चरम पर….. टेस्टिंग, ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन तीनों ही मोर्चो पर कर रहे कारगर कार्रवाई

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
Administrative activism at the peak for the prevention of Kovid infection
Administrative activism at the peak for the prevention of Kovid infection
SHARE

दुर्ग। कोरोना संक्रमण को थामने युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। इसका जमीनी असर दिख रहा है। कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर सार्वजनिक जगहों पर निगम की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई हैं। सुबह छह बजे से यह कार्य आरंभ हो रहा है। सबसे पहले दबिश उन लोगों पर दी जा रही है जो स्टेडियम आदि जगहों के आसपास घूमने निकलते हैं और बिना मास्क पहने तफरीह कर रहे थे। भिलाई के उद्यानों के आसपास एवं रविशंकर स्टेडियम, दादा-नानी पार्क के आसपास कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। चारों निगमों में निगम आयुक्तों ने अपनी टीम के साथ ऐसी जगहों की मानिटरिंग की। रविशंकर स्टेडियम के पास एक होटल में काफी भीड़ थी और कई लोगों ने मास्क नहीं पहना था। इनसे फाइन वसूला गया। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तो लगाया था लेकिन पूरी तौर पर नाक को ढंका नहीं था। इससे मास्क लगाने का कोई मतलब नहीं रह गया था। दुर्ग आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने इन्हें कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के संबंध में समझाइश दी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की गई। चौक-चौराहों में भी सघन चेकिंग की गई।
कोविड केयर सेंटर कचांदुर में भी देखी व्यवस्था- भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी कोविड केयर सेंटर कचांदुर भी पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने कोविड केयर की तैयारियों की समीक्षा की। यहाँ प्रबंधन को विस्तृत निर्देश दिये। यहाँ पर आरंभिक रूप से 65 बेड तैयार किये गए हैं। आयुक्त ने यहाँ पर आक्सीजन सप्लाई, मेडिसीन, भोजन व्यवस्था आदि का जायजा लिया। वे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर भी पहुँचे, साथ ही जोन आयुक्तों को अधिकाधिक संख्या में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने निर्देश दिये। लक्ष्मी मार्केट सुपेला पहुँचकर उन्होंने स्ट्रीट वेंडर के टेस्टिंग की मानिटरिंग की। आकाशगंगा सब्जी मार्केट पहुँचकर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना गाइडलाइन के पालन के संबंध में निर्देश दिये।
अपार्टमेंटों में हो रही टेस्टिंग- जिन अपार्टमेंटों में कोरोना के काफी पाजिटिव आ रहे हैं। वहाँ व्यापक रूप से सैंपलिंग की जा रही है। दुर्ग में अरिहंत हाइट खंडेलवाल कालोनी में 37 लोगों की चेकिंग हुई। इनमें 2 पाजिटिव आए। शेष 35 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर एवं ट्रू-नाट के लिए भेज दिया गया है। निगम आयुक्त ने बघेरा एवं पोटिया सेंटर में भी वैक्सीनेशन की तैयारियों का निरीक्षण किया। निगरानी सिस्टम अलर्ट, चौक-चौराहों पर दिये जा रहे सजगता संदेश, स्वच्छता गाड़ी से भी दिया जा रहा संदेश- कोरोना संक्रमण की आशंका से बचाव के संबंध में संदेश चौक-चौराहों के माध्यम से दिये जा रहे हैं। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना निगम अमले द्वारा वसूला जा रहा है। आज लगभग पंद्रह सौ लोगों से डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
देखिये हर आयु वर्ग को है कोविड का खतरा- कल के आँकड़ों पर गौर करें तो दिखता है कि हर आयु वर्ग के लोगों को कोविड से खतरा है और सभी को सावधानी जरूरी है। युवा वर्ग को इसलिए भी सावधानी जरूरी है क्योंकि उनके माध्यम से यह संक्रमण उनके घर के बुजुर्ग सदस्य तक पहुँच सकता है। कल चौदह वर्ष तक के 37 बच्चे इस बीमारी के चपेट में आये। पंद्रह से उन्तीस वर्ष के 173 युवा तथा 30 से 44 वर्ष के 211 युवा इस बीमारी के चपेट में आये। 45 से 59 वर्ष के आयुवर्ग के 199 लोग इस बीमारी के चपेट में आये। 60 वर्ष से अधिक आयु के 71 लोग इस बीमारी के चपेट में आये।

भिलाई के उद्योगपति से 63 लाख से ज्यादा की ठगी, राजस्थान के कारोबारियों ने लगाया चूना
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पीपीई किट प्रदान करने के लिए अभिनेता शाहरुख खान का जताया आभार… ट्विट कर कही यह बात
राजनाथ सिंह बोले: मैं पंडित नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता, हां नीति गलत हो सकती है लेकिन नीयत नहीं
प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां बनेगी एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी और कम्प्यूटर लैब…. मेयर की पहल से स्कूल में बढ़ेगी सुविधा… जल्द होगा टेंडर जारी
भाईजान: सलमान खान की फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण की एंट्री, एक्टर ने ऑफर सुनते ही कह दिया था हां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट, प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में है सक्षम
Next Article Contempt case: Prashant Bhushan fined one rupee, jailed for three months for not paying गर्भपात के आरोपी फरार ग्राम मर्रा का सरपंच गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूर्व में गिरफ्तार… उतई पुलिस की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?