भिलाई। नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के मामले में फरार ग्राम मर्रा का सरपंच आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया। ग्राम मर्रा के सरपंच के सरपंच पर अपने भतीजे के साथ मिलकर नाबालिक का गर्भपात कराने का आरोप है। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत के बाद मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन आरोपी का चाचा ग्राम मर्रा का सरपंच फरार था। उतई पुलिस ने बुधवार को सूचना पर डुंडेरा से आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया।
उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को पीडि़ता ने ओम प्रकाश ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2016 में जब पीडि़ता 16 वर्ष के थी तब से ओम प्रकाश ठाकुर उसके साथ बलात्कार कर रहा है। गर्भ ठहर जाने से के बाद उसने अपने चाचा व ग्राम मर्रा के सरपंच पालेश्वर ठाकुर के साथ मिलकर जबर्दस्ती गर्भपात कराया। शिकायत के बाद आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सरपंच पारलेश्वर ठाकुर प्रकरण में अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। एसपी प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश व एसपी ग्रामीण प्रज्ञा मिश्रा व एसडीओपी आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में उतई पुलिस के स्टाफ ने थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी फरार सरपंच पालेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को उसके ग्राम डुंडेरा में छिपे होने की सूचना मिली थी जिस पर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक राज कुमार चंद्रा एवं नारायण लाल ठाकुर की मुख्य भूमिका रही। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद अपना अपराध कुबूल कर लिया जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गर्भपात के आरोपी फरार ग्राम मर्रा का सरपंच गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूर्व में गिरफ्तार… उतई पुलिस की कार्रवाई




