ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरे दिन भी हुई संडे मार्केट में कार्रवाई, निगम अमले ने हटाए अवैध कब्जे… जुर्माना भी लगाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दूसरे दिन भी हुई संडे मार्केट में कार्रवाई, निगम अमले ने हटाए अवैध कब्जे… जुर्माना भी लगाया

By Mohan Rao
Published: November 27, 2023
Share
भिलाई निगम की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। शहर के व्यस्ततम संडे बाजार के अवैध कब्जों के खिलाफ भिलाई निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को हुई कार्रवाई के बाद सोमवार को एक बार निगम की टीम संडे मार्केट पहुंची और अतिरिक्त जगह घेरने वालों को चेतावनी दी। इस दौरान बांस बल्ली के स्ट्रक्चर को जब्त किया गया। निगम की टीम ने 10 दुकानों के बाहर लगे बांस बल्ली, टीन शेड को हटाया गया तथा सडक किनारे किये जा रहे अवैध कब्जे तथा ठेले खोमचे को बेदखल किया गया। यही नहीं इस दौरान निगम की टीम ने 8500 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया।

बता दें सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक की तक की सड़क शहर का एक प्रमुख मार्ग है। रविवार के दिन यहां संडे मार्केट के नाम पर सड़क पर दुकाने लगा दी जाती हैं जिसके कारण पूरी सड़क पर जाम लग जाता है। भिलाई निगम द्वारा कई बार इन दुकानदारों को समझाइश दी गई और जुर्माने की कार्रवाई हुई। कुछ दिन ठीक रहने के बाद दोबारा सड़कों पर दुकानें आ जाती है। इसे देखते हुए निगम भिलाई निगम निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार को कार्रवाई की गई। वहीं सोमवार को फिर एक बार निगम की टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की।

निगम ने रविवार को सुपेला घडी चौक से गदा चौक के बीच लगभग 20 दुकानो के सामने से सडक के दोनो किनारे पर बाँस बल्ली, टीन शेड से किये गये अवैध अतिक्रमण को निगम ने जेसीबी से बेदखल किया। रविवार की सुबह 8 बजे से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व मे जोन एक एवं दो की टीम पुलिस प्रशासन के  साथ सडक के दोनो किनारे पर  व्यवसाय करने वाले फल ठेला, खोमचा, रेहडी, पसरा व्यापारी को सडक पर व्यवसाय नही करने की समझाइश देकर हटाया और मार्केट मे दुकानदारो से दुकान के बाहर तखत रख कर अथवा बांस बल्ली, टीन शेड डाल कर किए अतिरिक्त कब्जो को हटाने कहा । निगम का अमला 3 स्थान पर  सडक किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल को जेसीबी से डम्पर मे भरवा कर जब्त किया।

पार्किंग प्लेस पर व्यापारी ने फैला रखा था अपना व्यापार
पुराना मछली मार्केट जिसे निगम ने पार्किंग स्थल धोषित किया है उस स्थल के एक हिस्से मे भी सेकेंड हेंड फर्नीचर के व्यापारी  ने अपना व्यवसाय फैला रखा था उसे भी निगम की टीम बेदखल किया। गुरूद्वारा के बाद आगे बढने पर नाला के पास जहां से सडक की चौडाई बढ जाती वहां से सडक के दोनो ओर आबंटित दुकानदारो ने अपने दुकान के बाहर लगभग दस से पन्द्रह फीट बाँस बल्ली, टीन शेड से अतिरिक्त कब्जा कर अपना व्यवसाय कर रहे थे उस अस्थायी शेड को निगम ने हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, यातायात पुलिस व सुपेला पुलिस के साथ निगम की बेदखली टीम मौजूद रही।

Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया
पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कार में लेकर घूम रहे थे 36 किलो गांजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने नदी पहुंचा परिवार, अचानक बांध से छूटा पानी…. जानिए फिर क्या हुआ
Next Article छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के लिए सीएम बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को दिया निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?