ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsRaipur

नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

By @dmin
Published: September 6, 2021
Share
नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
SHARE

रांची (एजेंसी)। हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के खिलाफ रविवार को भाजपा की ओर से 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। रांची महानगर में हरमू चौक पर रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने साजिश के तहत एक तरफ मंदिरों के पट बंद कर पूजा पर रोक लगा रखी है, वहीं, दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है।

सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमला बोल रही है : साहू
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमला बोल रही है। वोट बैंक के लिए मर्यादा भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हेमंत सरकार के फैसले से जनता में गुस्सा है। सरकार इस फैसले को वापस ले अन्यथा झारखंड की जनता सड़कों पर उतरने को विवश होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है, लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे हेमंत सरकार तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हेमंत सरकार तुष्टिकरण से भरे निर्णय लगातार ले रही है। यह फैसला पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है।

चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद
ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद
ऑपरेशन राहुल सफल: रास्ते अगर चट्टानी थे, तो इरादे हमारे फौलादी थे: मुख्यमंत्री बघेल
Weather Update: छत्तीसगढ़ सहित 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
आवारा मवेशियों के साथ भाजयुमों का प्रदर्शन, गायों के गले में तख्ती टांगकर सरकार किया सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer Breaking: Prashant Agarwal will be the new SP of Raipur तबादला ब्रेकिंग: प्रशांत अग्रवाल होंगे रायपुर के नए एसपी… देर रात जारी हुआ तबादला आदेश… जाने किसी मिली दुर्ग की कमान
Next Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता भवानीपुर का संग्राम भी नंदीग्राम की तरह होगा? बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में बीजेपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?