ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च-2020 की तुलना में मार्च-2021 में जीएसटी संग्रहण में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। छत्तीसगढ़ इस साल मार्च महीने में देश में जीएसटी संग्रहण में सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में शुमार है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जीएसटी राजस्व कर के संग्रहण के संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष मार्च में 2093 करोड़ 17 लाख रूपए का जीएसटी संग्रहण हुआ था। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल मार्च में करीब 451 करोड़ रूपए ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के आखिरी महीने मार्च-2021 में राज्य में 2544 करोड़ 13 लाख रूपए की जीएसटी संग्रहित हुई है।
प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मनरेगा का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन, तेंदूपत्ता की बेहतर दर पर खरीदी तथा लघु वनोपजों के दामों में वृद्धि से राज्य के ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों को सीधे फायदा पहुंचा है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था एवं बाजार कोरोना संक्रमण काल में भी गतिशील बने रहे। लोगों की जेब में पैसा आने से इसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को भी मिला। संकट-काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जो आर्थिक तरलता बनी रही, उसका लाभ उद्योगों को भी मिला। वनांचलों में भी इस दौरान स्वसहायता समूहों के द्वारा वनोपज की खरीदी जारी रही। कोरोना संकट के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को सक्रिय बनाए रखने के लिए जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बेहतर कारोबार हुआ। लॉक-डाउन के दौरान भी प्रदेश की कोयला खदानों और इस्पात उद्योगों में उत्पादन जारी रहा।कोरोना संकट के बावजूद जीएसटी संग्रहण में हुई वृद्धि राज्य शासन द्वारा आर्थिक क्षेत्र में अपनाई गई नीतियों की सफलता को इंगित करती है।

छत्तीसगढ़ के निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ रुपए
23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए निगम इन स्थानों में लगा रहा है शिविर
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में फिर एक बार 4 हजार ज्यादा मौतें, 2.57 लाख मिले नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख के नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
Next Article शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?