ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लिंक रोड से जवाहर मार्केट तक की हर दुकान में पहुंचे विधायक रिकेश, व्यापारियों को दी “जीएसटी बचत” की बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू
October 9, 2026
भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
October 9, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
October 9, 2026
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
October 9, 2026
जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

लिंक रोड से जवाहर मार्केट तक की हर दुकान में पहुंचे विधायक रिकेश, व्यापारियों को दी “जीएसटी बचत” की बधाई

By Mohan Rao Published September 22, 2025
Share
विधायक रिकेश ने व्यापारियों को दी बधाई
SHARE

स्वदेशी स्लोगन बोर्ड हर दुकान में लगाने करी अपील, कहा – अब वस्तुएं और सेवाएं अधिक किफायती दर पर

भिलाई। सोमवार से जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार के लागू होने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पावर हाऊस के प्रमुख जवाहर मार्केट और लिंक रोड की हर दुकानों तक पदयात्रा कर संचालकों को गुलाब फूल भेंट किया। इस दौरान व्यापारियों पर कर (Tax) का बोझ कम होने की बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को वस्तुएं और सेवाएं पहले से अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी।

विधायक सेन ने व्यवसायियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद के दूरदर्शी नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों ने देश की कर (टैक्स) व्यवस्था को सरल और जनहितैषी बनाया है। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी इससे नई मजबूती और गति मिलेगी जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने Next Gen GST के रूप में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को ऐतिहासिक सौगात दी है। यह कदम न सिर्फ व्यापार को नई गति देगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ पहुंचाएगा। पूरा देश इस निर्णय का हृदय से स्वागत कर रहा है और नवरात्रि पर मिले इस उपहार के लिए प्रधानमंत्रीजी का आभार व्यक्त कर रहा है। यह बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

“गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले बोर्ड भी दिए
सभी व्यवसायियों को पुष्प भेंट कर श्री सेन ने जीएसटी के फायदों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील करते हुए “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले बोर्ड भी सभी दुकानदारों को दिए। उन्होंने अपील भी करी कि वे अपनी दुकानों पर यह बोर्ड अवश्य लगाएं। विधायक ने जीएसटी बचतोत्सव के साथ स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री पर जोर देते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

भिलाई के दोनों मार्केट में विधायक रिकेश सेन ने सुबह 11 बजे से 2 बजे तक हर दुकान में दस्तक दे व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान सर्कुलर और जवाहर मार्केट में व्यापारी संघ ने विधायक श्री सेन और भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का अभिनंदन किया। लिंक रोड के व्यवसायियों ने जीएसटी सुधार को अद्भुत कदम बताते हुए स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को बाजार में प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री और भाजपा के निर्णय की सराहना की। मार्केट में विधायक की व्यवसायियों से मुलाकात के दौरान भाजपा जिला भिलाई, कैंप मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ग्राहकों में दिखाई पड़ा उत्साह, खिले चेहरे : रिकेश सेन
विधायक रिकेश ने मार्केट का भ्रमण करने के बाद कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है। हम सब लोग मां दुर्गा से मनाते हैं कि हमारे जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनाए रखें। इस शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पूरे भारतवर्ष के व्यापारियों को, ग्राहकों को एक नई खुशी दी है, जीएसटी पर जिस प्रकार से रिफॉर्म किया गया है, इससे व्यापारियों के चेहरे पर खुशी है। आज जवाहर मार्केट वैशाली नगर विधानसभा के मुख्य मार्केट से लिंक रोड तक व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर, उनका माला से स्वागत कर मैंने बधाई दी है। इस दौरान ग्राहकों से भी मुलाकात हुई, सभी ग्राहकों के भी चेहरे खिले हुए हैं। निश्चित रूप से देश के प्रधानमंत्रीजी ने अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों की हमेशा चिंता की है, इसके लिए भारत सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

You Might Also Like

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू

भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत

Mohan Rao September 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई पॉवर हाउस के कैंप-2 अलंकार काम्प्लेक्स में शुरू यात्री टिकट सेवा केंद्र, मिलेगी अनारक्षित व आरक्षित टिकट
Next Article बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन आज से शुरू, डिप्टी सीएम साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?