ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्लांट में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस का वॉल्व फटने से भड़की आग, दो फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्लांट में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस का वॉल्व फटने से भड़की आग, दो फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू

By Mohan Rao
Published: October 13, 2022
Share
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा टल गया है। यहां के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में लगा स्टोव नंबर-3 फट गया जिससे से कोक ओवन गैस लाइन में जबरदस्त आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही बीएसपी अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो फायर टेंडरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन यह ज्यादा भड़क जाती तो गंभीर हादसा भी हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे धमन भट्टी नंबर आठ के स्टोव नंबर 3 का कंपनसेटर फट गया और इससे हवा का रिसाव होने लगा। हवा गर्म होने के कारण उसमें आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद यहां के अफसरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि इस हादसे से कुछ घंटों के लिए कर्मियों में हड़कंप मच गया था।

भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क अधिकारी जेकब कुरियन ने बताया कि सामान्य आग थी और लगभग एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। ब्लास्ट फर्नेस 8 में 3 स्टोव हैं और स्टोव नंबर तीन को बाईपास कर बाकी दोनों स्टोव की मदद से उत्पादन को चालू रखा जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार से जनहानी नहीं हुई पूरे हालात सामान्य हैं।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया गौठान का निरीक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में देरी को लेकर हुए नाराज, कहा – जल्दी हो काम
रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा…. डेरा प्रमुख राम रहीम पर लगा 31 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना: भूपेश बघेल
हाथों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं ये पांच स्क्रब
महापौर नगर निगमों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेंबर ने सेलीब्रेट किया “श्रीकंचनपथ” का स्थापना दिवस, केक काटकर मनाई खुशी
Next Article क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?