ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा…. डेरा प्रमुख राम रहीम पर लगा 31 लाख का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा…. डेरा प्रमुख राम रहीम पर लगा 31 लाख का जुर्माना

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा
रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम समेत 5 अन्य दोषियों को रणजीत सिंह हत्याकांड में पंचकूला CBI की विशेष अदालत ने सोमवार को सजा सुना दी। सीबीआई के जज सुशील गर्ग ने राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

सोमवार को इस मामले में दोषी करार दिए जा चुके राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। वहीं अन्य 4 दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचकूला कोर्ट लाया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील एचपीएस वर्मा ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि इस मामले में फांसी की सजा नहीं बनती। इस दौरान राम रहीम ने कहा कि वह इस देश का नागरिक है और उसे अदालत पर पूरा भरोसा है। इससे पहले राम रहीम ने अदालत में डेरे की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों और अपनी बीमारी की दुहाई दी थी।

12 अक्टूबर को पंचकूला में CBI कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोषियों के वकीलों द्वारा CBI की ओर से दी गई दलीलों को पढ़ने के लिए समय मांगने पर CBI जज सुशील गर्ग ने 18 अक्टूबर की तारीख दे दी थी। उधर, सोमवार को रणजीत हत्याकांड में फैसला आने के चलते पंचकूला जिला प्रशासन ने सुबह से ही पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी। पूरे पंचकूला में ITBP के जवानों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे। शहर में आने वाले लोगों को पूरी तलाशी लेने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई।

रणजीत सिंह हत्या10 जुलाई को हुई थी रणजीत सिंह की हत्या
10 जुलाई 2002 को डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने ही साध्वी यौन शोषण मामले में अपनी बहन से गुमनाम चिट्ठी लिखवाई। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के पिता ने जनवरी 2003 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बेटे की हत्या की जांच CBI से करवाने की मांग की, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया। CBI ने इस मामले में डेरामुखी राम रहीम समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 2007 में CBI की स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए और 8 अक्टूबर 2021 को उन्हें दोषी करार दे दिया।

यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा
डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में 28 अगस्त 2017 को डेरा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। तब पंचकूला में CBI कोर्ट द्वारा डेरामुखी को दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब-हरियाणा और राजस्थान समेत 5 राज्यों में डेरे के अनुयायी हिंसा पर उतर आए, जिसमें 31 लाेग मारे गए और 250 से ज्यादा घायल हुए।

शौर्य और पराक्रम की जीवंत गाथा ‘जाणता राजा’ के समापन समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली : विद्युत नियामक आयोग ने जारी की नई दरें… 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ी कीमत
जवाहर मार्केट का पार्किंग प्लेस खाली कराने का विरोध, चेंबर व मार्केट के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग में मासूम से हैवानियत का प्रयास, बंद बोरे में मिली पांच साल की बच्ची… तकिया कवर से बंधा था मुंह
विष्णुदेव के CM बनने पर भिलाई में जश्न, दया सिंह के नेतृत्व में श्रीराम चौक खुर्सीपार में होगी भव्य आतिशबाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 से ज्यादा ग्रामीणों को हुई फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 से ज्यादा ग्रामीणों को हुई फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?