ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी

By @dmin
Published: October 13, 2022
Share
क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
SHARE

भिलाई। किराए के मकान/घर में निवासरत व्यक्तियों के लिए आवास पाने का अच्छा मौका मिल रहा है, आवेदन प्राप्त करने की तिथि में बढ़ोतरी की गई है तथा 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही आवेदन जमा करने की तिथि अब 11 नवंबर 2022 हो गई है, इसके निर्देश आयुक्त रोहित व्यास ने दिए हैं। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान मोर आस के तहत किराएदारी के रूप में निवास कर रहे परिवारों को आवास उपलब्ध कराने केवल निगम मुख्य कार्यालय में ही आवेदन फॉर्म दिए जा रहे थे तथा फार्म जमा करने की व्यवस्था भी निगम मुख्य कार्यालय में ही थी परंतु हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए महापौर नीरज पाल ने निर्णय लेते हुए प्रत्येक जोन कार्यालय में आवेदन फार्म लेने एवं जमा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इसी तारतम्य में समस्त जोन कार्यालय में मोर मकान मोर आस के तहत आवेदन फार्म लिए जा सकते हैं तथा आवेदन फार्म जमा भी किए जा सकते है। फार्म लेने के लिए दिनांक 31 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है तथा आवेदन जमा करने के लिए 11 नवंबर तक की तिथि निर्धारित है। यही नहीं निगम मुख्य कार्यालय में हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए तथा अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है कंट्रोल रूम का नंबर 07882296213 है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस की जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

आवास प्राप्त करने के लिए यह है जरूरी मोर मकान मोर आस के योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दिनांक 31 अगस्त 2015 से पूर्व का निवासरत होना जरूरी है। इसके लिए मतदाता सूची अथवा किरायानामा अथवा निवास प्रमाण पत्र अथवा अन्य शासकीय दस्तावेज अथवा वर्ष 2011 की जनगणना सूची में नाम होना आवश्यक है। आवेदक के पूरे परिवार की वार्षिक आय राशि 3.00 लाख से कम होनी चाहिए। देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास नहीं होना चाहिए तथा आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला दुर्ग ने संगठन के इतिहास व सिद्धांतों से कराया अवगत, सौंपा नई जिम्मेदारियों का दायित्व
वायरस के नए रूप का असर: विमानन उद्योग को लगा झटका, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में लगेगा और समय
दिल्ली और आरसीबी की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर
एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी, लॉकर से हजारों रूपए पार… एक साल में दूसरी बार सेंधमारी
पवार ने की मोदी की तारीफ, कहा- मैंने यूपीए सरकार में उनके खिलाफ बदले की राजनीति का किया था विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लांट में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस का वॉल्व फटने से भड़की आग, दो फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू
Next Article छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर भड़के सीएम बघेल, कहा… रेड के बाद क्यों नहीं बताते कहां क्या मिला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?