ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, सड़ी गली हालत में मिला था शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedkawardha

युवक की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, सड़ी गली हालत में मिला था शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 30, 2026
Share
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। तीन दिन पहले कुएं मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के कारण हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला साहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम पैलपार में 27 जनवरी को खेत के कुएं में एक युवक की शव मिली थी। यह अंधे कत्ल प्रतीत हो रहा था। शव की पहचान किशन उर्फ पाव वर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ढेकापुर के रूप में हुई। शव की स्थिति व बंधे हुए ईंट-कांक्रीट लगे पत्थर से प्रथम दृष्टया स्पष्ट हो गया कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। थाना लोहारा में धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की।

मृतक की गतिविधि, संपर्क व घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए प्रकाश धुर्वे पिता शत्रुहन धुर्वे उम्र 25 वर्ष, उमेश उर्फ लक्की राजपूत पिता विनोद उम्र 20 वर्ष, खेमलाल उर्फ ईशु निषाद पिता घनश्याम निषाद उम्र 20 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्रमांक 9, थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा व तीन अन्य नाबालिग से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों व मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपियों ने बताया कि 5 जनवरी को थान खम्हरिया स्थित शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के समीप मृतक किशन वर्मा को अकेला देखकर हत्या की योजना बनाई गई। पहले उसी स्थान पर मारपीट की गई। फिर चाकू से वार किया गया,जिससे मृतक बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसे बाइक क्रमांक CG-07-BV-8064 में बैठाकर पैलपार मुक्तिधाम के पास ले जाया गया। मुक्तिधाम के समीप सुनसान स्थान पर लकड़ी के बत्ते से सभी आरोपी ने बारी-बारी से मृतक पर प्राणघातक हमला किया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को सुमित जैन के खेत स्थित कुएं तक घसीटकर ले जाया गया,जहां ईंट-कांक्रीट लगे भारी पत्थर को रस्सी से बांधकर शव के साथ कुएं में फेंक दिया गया। ताकि पहचान न हो सके और अपराध छुपाया जा सके।

पुलिस द्वारा आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना का रिक्रिएशन कराया गया, जहां यह स्पष्ट हुआ कि हत्या कहां की गई और शव को कहां व किस तरह कुएं में फेंका गया। पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता, चाकू, बाइक व रस्सी जब्त की गई। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़ों को उन्होंने जला कर नष्ट कर दिया था। प्रकरण में तीन नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। वहीं, अन्य को कोर्ट में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रवासी विधायकों का दौरा : विकास के मुद्दे पर चुप्पी साध गए बिहार के विधायक, भिलाई नगर विधानसभा को लेकर कह दी बड़ी बात
सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण…दोबारा कब्जा करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
सीएम बघेल ने दुर्गजिले को दी 28 5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…. वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण…. बालोद जिले में होंगे 399 करोड़ के विकास कार्य
छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत मिलेगा सब्सिडी: मंत्री अकबर
12 घंटे चली बैठक कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक, भारत ने कहा- फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के इलाके से पीछे हटे चीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के दौरान दर्ज किया 31,326 करोड़ रुपए का नया बिज़नेस प्रीमियम एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के दौरान दर्ज किया 31,326 करोड़ रुपए का नया बिज़नेस प्रीमियम
Next Article दक्ष वैद्य बने भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत दक्ष वैद्य बने भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?