ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहतर परिणाम के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी जाएगी कोचिंग… संचालक मंडल की बैठक में निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेहतर परिणाम के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी जाएगी कोचिंग… संचालक मंडल की बैठक में निर्णय

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
SHARE

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मंडल की बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं बेहतर परिणाम के लिए विशेष कोचिंग देने पर सहमति प्रदान की गयी है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि विशेष कोचिंग कक्षा 10वीं से प्रारंभ की जाए। इसके साथ ही सभी हाई सेकेन्डरी विद्यालयों में एनसीसी की स्थापना के लिए भी सहमति प्रदान की गयी।
शिक्षा सत्र 2020-21 में 29 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए गए है। भारत सरकार द्वारा प्रदेश में अल्प महिला साक्षरता वाले पांच जिलों में कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन को अनुमति प्रदान की गयी है। इनमें रायगढ़ जिले के विकासखण्ड घरघोड़ा का छतरांगढ़, सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर का पार्वतीपुर, सरगुजा जिले के विकासखण्ड बतौली का शिवपुर, कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर और बस्तर जिले के विकासखण्ड लोहाण्डीगुडा का गधियां शामिल है। इसके अलावा तीन और कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। नवीन शिक्षण सत्र 2021-22 में प्रारंभ होने वाले नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन के संबंध में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक स्कूल में प्रारंभ करने पर सहमति दी है।
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिम जाति विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से आदिवासी बालक-बालिकाओं को शैक्षणिक सुविधा मिलती है। सभी संस्थाओं को समिति के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। शैक्षणिक गुणवत्ता को ध्यान में रखकर काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीएसई का पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए योग्य और समर्पित शिक्षकों की भर्ती करना एक महत्वपूर्ण दायित्व है। अंदरूनी आदिवासी अंचलों में संचालित सभी संस्थाओं में अच्छे साफ-सुथरे माहौल में बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और आचरण देना विभाग का दायित्व है। डॉ. टेकाम ने कहा कि सभी स्कूलों के भवनों का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए सभी कार्य ऐजेंसियों की समय-समय पर बैठक कर प्रगति की जानकारी ली जाए। शिक्षकों की भर्ती को समय-सीमा में शासन के नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम को लेकर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से कोचिंग की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना चाहिए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए गाईडलाइन का पालन किया जाए।
बैठक में बताया गया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए प्रदेश में संचालित 71 विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिथि शिक्षक (पार्ट टाइम) के 452 और गैर शिक्षकीय 625 पद सहित कुल 1077 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया। शिक्षकीय 452 पद के विरूद्ध प्रतिनियुक्ति से 166 और गैर शिक्षकीय 625 पद के लिए प्रतिनियुक्ति से 328 आवेदन मिले है। सर्वप्रथम विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना प्रतिनियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। शेष पदों पर नवीन अभ्यर्थियों से पूर्ति करने के संबंध में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद विचार किया जाएगा। वर्ष 2019-20 तक 42 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित थे। जिनमें से 29 विद्यालयों की सीबीएसई मान्यता प्राप्त हो गयी है और शेष 13 विद्यालयों की मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी की व्यवस्था के लिए जिलों से जानकारी प्राप्त कर प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित 21 गुरूकुल, कन्या शिक्षा परिसर और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में परिवर्तन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तातिव एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्टस की स्थापना के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धमतरी जिले के विकासखण्ड नगरी के पथरीडीह का चयन किया गया है। यहां एक खेल का भी चयन किया जाना है। बैठक में सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग डीडी सिंह, संचालक श्रीमती शम्मी आबदी, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रोफेसर वीके गोयल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : महाराणा प्रताप भवन के मां जगदंबा मंदिर में सेंधमारी, तीन ताले तोड़कर नगदी ले गए चोर
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की शादी को 17 साल पूरे, पांच साल डेट करने के बाद रचाई थी धूमधाम से शादी…
खौफनाक हत्याकांड : पति ने पत्नी की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश, दो सप्ताह बाद ऐसे खुला मामला
1.60 लाख के एवज में सूदखोर मांग रहा था 22 लाख, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihan Bazaar has been decorated in the district panchayat premises जिला पंचायत परिसर में सज गया है बिहान बाजार…. 5 से 8 नवंबर तक दोपहर 12 से 8 बजे खुला रहेगा बिहान बाजार… जाने इस बाजार की खासियत
Next Article There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company 45 करोड़ की लागत से गुल्लू में बनेगा 132 केवी पॉवर सब-स्टेशन : मंत्री डॉ. शिव डहरिया की अनुशंसा पर जनता को मिलेगी लो-वोल्टेज की समस्या से निजात

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?