भिलाई। शहर के मैत्री गार्डन में शनिवार को पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर बाद घटी इस घटना में कार जलकर पर खाक हो गया। मौके से दमकल विभाग को सूचना भी दी गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू भी पा लिया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग दूसरे वाहनों तक नहीं पहुंच पाया।
दरअसल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को शाम 4:16 बजे सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि मैत्री गार्डन के पार्किंग में खड़ी कार जल रही है। सूचना मिलते ही अग्निशमन की 1 टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। मौके पर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से कार में लगे आग पर पानी की बौछार कर नियंत्रण में लेकर आग को आसपास खड़े कार व बाइक तक बढ़ने से रोक लिया गया। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।




