ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में रार, दिग्गजों की तपस्या हो गई शहीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में रार, दिग्गजों की तपस्या हो गई शहीद

By @dmin
Published: May 30, 2022
Share
कांग्रेस में हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा, दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
कांग्रेस में हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा, दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पार्टी में एक बार फिर असंतोष की लहर पैदा हो गई है। पार्टी ने कई दिग्गज और लंबे समय से उच्च सदन में जाने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को दरकिनार करते हुए राहुल-प्रियंका के वफादारों पर भरोसा जताया है। सबसे अधिक असंतोष राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर है, जहां सभी प्रत्याशी ‘बाहरी’ हैं। राजस्थान से कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट किया, पार्टी को बताना होगा कि राजस्थान का कोई उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जहां अपनी तपस्या में कुछ कमी रह जाने की बात कहते हुए सवाल खड़ा किया है तो नगमा ने भी खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि 18 साल की तपस्या बेकार चली गई।

किसे कहां से दिया टिकट?
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को प्रत्याशी बनाया है। राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी उम्मीदवार होंगे। हरियाणा से अजय माकन और मध्यप्रदेश से विवेक तनखा, तमिलनाडु से पी. चिदंबरम, कर्नाटक से जयराम रमेश, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी उम्मीदवार होंगे।

राहुल-प्रियंका की चली, इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट से बवाल
राजनीतिक जानकारों की मानें तो राज्यसभा के लिए टिकट बंटवारे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबियों को तरजीह दी गई है। कांग्रेस के कई ऐसे दिग्गज और सीनियर नेताओं को निराशा हाथ लगी, जो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी बताए जाते हैं। इसके अलावा हाल के समय में पार्टी में सुधारों की बात करने वाले कई वरिष्ठ नेताओं को भी किनारे कर दिया गया है। एक तरफ जहां पार्टी के लिए लंबे समय से काम करने वाले कई नेता टिकट पाने से वंचित रह गए तो वहीं प्रियंका गांधी के करीबी कहे जाने वाले इमरान प्रतापगढ़ी का नाम सूची में देखकर सभी हैरान रह गए।

तपस्या में कमी रह गई: पवन खेड़ा
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर सार्वजनिक रूप से अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई। मीडिया में उनके असंतोष की चर्चा के बीच सोमवार सुबह उन्होंने एक और ट्वीट करके खुद को पार्टी के प्रति निष्ठावान बताने की कोशिश की। उन्होंने लिखा, ‘मुझे पहचान कांग्रेस ने दी है। मैं अपनी इस बात से सहमत भी हूं और इस पर अडिग भी हूं।”

नगमा का भी दर्द जाहिर
पवन खेड़ा के ही ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा ने लिखा, ‘हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान भाई के आगे। नगमा ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने उनसे वादा भी किया था। उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने 2003/04 में पार्टी जॉइन करते समय व्यक्तिगत रूप से मुझसे वादा किया था कि राज्यसभा भेजा जाएगा। तब से 18 साल हो गए, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। इमरान को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेज दिया गया, मैं पूछती हूं क्या मैं कम योग्य हूं।

सलमान ख़ुर्शीद तारिक अनवर और आज़ाद साहब की तपस्या तो 40 साल की है, वो भी शहीद हो गये. https://t.co/2NC03FZOsZ

— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 29, 2022

प्रमोद कृष्णम ने औरों की तपस्या का दिलाया ध्यान
पवन खेड़ा और नगमा अपनी तपस्या के बेकार जाने पर दुख जताया तो कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजाद जैसे नेताओं का भी ध्यान दिलाया जो पार्टी के लिए चार दशक से काम कर रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने लिखा, ”सलमान खुर्शीद तारिक अनवर और आजाद साहब की तपस्या तो 40 साल की है, वो भी शहीद हो गए।”

अस्पताल में ट्रक पहुंचते ही ऑक्सीजन सिलेंडर लूट कर भागे उपद्रवी, पुलिस ने दर्ज किया केस
बीजापुर के 100 स्कूली बच्चों ने की हवाई यात्रा, राजधानी में की सीएम साय से मुलाकात और कही यह बात
प्लास्टिक फ्री होगा जंगल सफारी, 18 अगस्त से प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों पर प्रतिबंध
Big Breaking : शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह ठेकाम ने दिया मंत्रीपद से इस्तीफा, सीएम ने किया मंजूर… मरकाम बनेंगे मंत्री
वन होम, वन ट्री कैंपेन: कलेक्टर ने सभी संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों से की भागीदारी की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जंगल में जानवरों के लिए लगाए करंट की चपेट में आया शिकारी, मौत…
Next Article राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी विशेष टिप्पणी: कांग्रेस आलाकमान ने यह क्या कर दिया?

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?