ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर

By @dmin
Published: June 4, 2022
Share
अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं में एक खतरनाक वृद्धि के बीच सरकार ने श्रीनगर में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश दिया। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीरी पंडित समुदाय और प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक की थी। उन्होंने अशांत केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस बैठक के बाद कश्मीरी पंडित शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश आया है।

प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चदूरा इलाके में 12 मई को आतंकवादियों द्वारा राहुल भट की हत्या के बाद से सहम गए हैं। वे बड़े पैमाने पर पलायन की धमकी देते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भट की हत्या के बाद विभिन्न स्थानों पर लगभग 6,000 कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने घाटी के बाहर अपने ट्रांसफर की मांग की।

गुरुवार को, कश्मीर में दो लोगों (एक बैंक कर्मचारी और एक ईंट भ_ा मजदूर) की मौत हो गई। आपको बता दें कि एक मई से से अब तक बैंक मैनेजर आतंकवादियों का आठवां और मजदूर कश्मीर में नौवां शिकार था।

जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की रहने वाली एक महिला शिक्षिका की मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक स्कूल में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 18 मई को आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के बारामूला में एक शराब की दुकान में घुस गए और एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें जम्मू क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की 24 मई को श्रीनगर में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि टेलीविजन कलाकार अमरीन भट की दो दिन बाद बडगाम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भारत में इस साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण आज : भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा… जानें राशियों पर क्या होगा असर
कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98 फीसदी तक पहुंचा…. त्योहारों के सीजन से पहले सरकार ने किया अलर्ट
बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री बघेल ने अचानकमार टायगर रिजर्व में 26 करोड़ के कार्यो का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया खरीद-फरोख्त के डर से कांग्रेस के 80 विधायक होटल में कैद
Next Article भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 39.75 करोड़ के 106 विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?