ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज

By @dmin Published March 30, 2022
Share
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज
SHARE

योजना के तहत हाट-बाजारों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में 8 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मलेरिया, डेंगू, एचआईव्ही, मधुमेह, एनीमिया, टीबी, कुष्ठ, उच्च रक्तचाप और नेत्र विकारों की जांच
रायपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अब तक गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया है। योजना के तहत हाट-बाजारों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में ओ.पी.डी. आधारित आठ प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मलेरिया, डेंगू, एचआईव्ही, मधुमेह, एनीमिया, टीबी, कुष्ठ, उच्च रक्तचाप और नेत्र विकारों की जांच की जाती है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। जांच के बाद व्याधिग्रस्त पाए गए लोगों को नि:शुल्क दवाईयां भी दी जाती हैं। आवश्यकता होने पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों में रिफर कर इलाज कराया जाता है।

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में 397 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन तथा चिकित्सा दलों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में उपचार मुहैया कराया जा रहा है। वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा अब तक 25 लाख तीन हजार 046 लोगों को इलाज उपलब्ध कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे 22 लाख 81 हजार 354 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई हैं। प्रदेश के 1636 हाट-बाजारों में 71 हजार 640 हाट-बाजार क्लिनिक के माध्यम से लोगों को ये सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

हाट-बाज़ारों की क्लिनिक में जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपचार, चिकित्सीय परामर्श और दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मलेरिया, एचआईव्ही, वी.डी.आर.एल., मधुमेह, एनीमिया, टीबी, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप और नेत्र विकारों की जांच की जाती है। इन क्लिनिकों में गर्भवती महिलाओं की जांच व शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता है। वर्ष 2019 से शुरू मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत अब तक पांच लाख 41 हजार 982 लोगों के उच्च रक्तचाप, चार लाख 20 हजार 879 लोगों की मधुमेह, दो लाख 43 हजार 483 लोगों की मलेरिया जांच, एक लाख 14 हजार 817 लोगों की रक्त-अल्पता (एनीमिया) और 79 हजार 720 लोगों में नेत्र विकारों की जांच की गई है। इन क्लिनिकों में 22 हजार 424 लोगों की टीबी, सात हजार 017 लोगों की कुष्ठ और 15 हजार 047 लोगों की एचआईव्ही जांच भी की गई है। इस दौरान 43 हजार 535 गर्भवती महिलाओं की भी जांच गई है। हाट-बाजारों में आयोजित क्लिनिकों में 59 हजार 491 डायरिया पीडि़तों का भी उपचार किया गया है।

You Might Also Like

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

@dmin March 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
Next Article जल जीवन मिशन: राज्य में 10 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जल जीवन मिशन में एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?