ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा
देश में कोरोना: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें, ओमिक्रॉन मरीज 4500 के करीब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए मामले अपने पीक की ओर बढ़ते हुए ढाई लाख तक पहुंच गए हैं। इस तरह महज 6 दिनों में ही कोरोना के नए केसों के आंकड़ा 150 फीसदी तक बढ़ गया है। बुधवार को देश भर में कुल 2,47,417 नए केस मिले हैं और इसके साथ ही एक्टिव मामलों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को दिन भर में 84 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर भी हुए हैं। नए केसों के आंकड़े के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी के चलते हालात कुछ हद तक नियंत्रण में हैं।

अब तक मिले कोरोना के कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ते हुए 3.08 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट अब 13 फीसदी से ज्यादा हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के पार बना हुआ है। यही नहीं रिकवरी रेट जो पिछले महीने ही 98 फीसदी के पार था, वह अब घटते हुए 95.59 प्रतिशत ही रह गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि देश में वैक्सीनेशयऩ की रफ्तार तेज है और अब तक 154 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि टीका लगवाने वाले लोगों की स्थिति संक्रमण के बाद भी ज्यादा गंभीर नहीं हो रही है। ऐसे में अब भी बचाव के साथ टीका ही कोरोना संकट से निपटने का सबसे कारगर उपाय है।

ओमिक्रॉन के केस 5,400 के पार, दिल्ली नहीं अब राजस्थान दूसरे नंबर पर
इस बीच देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केसों की संख्या तेजी से बढ़त हुए 5,488 हो गई है। फिलहाल ओमिक्रॉन से संक्रमित 2,162 लोग रिकवर हो चुके हैं। ओमिक्रॉन के अब तक सबसे ज्यादा 1,367 केस महाराष्ट्र में मिले हैं। हालांकि अब दूसरे नंबर पर दिल्ली की बजाय राजस्थान है, जहां ओमिक्रॉन के अब तक 792 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में 549 केस हैं। 486 केसों के साथ केरल चौथे नंबर पर है, जबकि 479 केसों के साथ कर्नाटक पांचवें नंबर पर है।

कॉट्न बड्स से कानों को साफ करना हम सेफ मानते हैं! लेकिन जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान…
चिंतन शिविर के बाद आदिवासियों को साधेगी कांग्रेस: पांच राज्यों की सवा सौ सीटों पर असर डालता है राजस्थान का ‘प्रयागराज’
मुख्यमंत्री ने किया सूरजपुर के हाईटेक बस स्टैंड का लोकार्पण…. 3.18 करोड़ रुपए की लागत से बना बस स्टैंड
युवा नेता अतुल पर्वत ने दी वीर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि… कहा- शहीद के आदर्शों पर चले युवा
छत्तीसगढ़ राज्य नियंत्रण समिति द्वारा राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, भिलाई के डीपीएस ने प्राप्त किया पहला स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
Next Article शोषित-पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें: राज्यपाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?