ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले

By Poonam Patel
Published: December 18, 2025
Share
टोकन तुंहर हाथ ऐप से समय और मेहनत की हो रही बड़ी बचत
SHARE

रायपुर। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाएं किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। ग्राम दड़गांव के किसान गांधी भगत ने 182 क्विंटल धान बेचकर केंद्र की सुव्यवस्थित प्रक्रिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। विष्णुदेव साय सरकार की डिजिटल पहल ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप‘ से अब किसान घर बैठे टोकन कटा रहे हैं और सीधे केंद्र पहुंचकर धान की बिक्री कर रहे हैं।

किसान गांधी भगत ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बेहद सरल रही। खरीदी केंद्र पर साफ-सुथरे बारदाने, समयबद्ध तौल और कर्मचारियों का सहयोग मिला। पहले लंबी लाइनों और बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी थी, लेकिन अब सब कुछ तय समय पर हो रहा है। इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रही है। किसान गांधी भगत ने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से धान बेचना आसान हो गया है और सही मूल्य समय पर मिल रहा है।

भगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की किसान-केंद्रित नीतियां धरातल पर उतर रही हैं। धान खरीदी केंद्रों में हर व्यवस्था किसानों के हित में की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। यह पहल न केवल बिचौलियों को हाशिए पर धकेल रही है, बल्कि किसानों को पारदर्शी बाजार उपलब्ध करा रही है।

किसान क्रेडिट कार्ड: साहूकारों से आजादी, खेती में बिना रुकावट पूंजी

किसान भगत गांधी अपने पिता लहरू राम भगत के नाम से बने किसान क्रेडिट कार्ड से खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री आसानी से खरीद लेते हैं, जिससे खेती की तैयारी में कोई कमी नहीं रहती। राज्य शासन द्वारा लागू यह योजना सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है, जिससे किसान साहूकारों की मार से मुक्त हो रहे हैं। केसीसी से खेती मजबूत हो रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। विष्णुदेव साय सरकार की इन पहलों से छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सशक्त हो रहे हैं। धान खरीदी सत्र में ऐसी व्यवस्थाओं से राज्य का खरीफ उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

गिरते भू-जल स्तर पर सख्ती : बिलासपुर में 30 जून तक नए बोर खनन पर प्रतिबंध
अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को नियंत्रित करने सीएम साय ने दिए निर्देश, मंत्रालय में ली अफसरों की बैठक
सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक आतंकी को किया ढेर, पूरे इलाके में की घेराबंदी
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स फिर पहुंचा 60 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में सरेंडर नक्सलियों को मिले स्मार्ट फोन, मेसन किट का भी वितरण
Next Article नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?