नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार ने 12-18 साल की आयु वर्ग के लिए Corbevax वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई (Biological E) के COVID-19 वैक्सीन Corbevax को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी।
बता दें कि देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। ऐसे में भारत सरकार ने पिछले साल बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स (Corbevax) को मंजूरी दी थी। हालांकि आज इसे DCGI की अंतिम मंजूरी भी मिल गई है। ये टीका 12-18 वर्ग के लाभर्थियों को दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि भारत सरकार ने कॉर्बेवैक्स की 5 करोड़ खुराक की खरीद के आदेश दिए हैं। जिसकी कीमत 145 रुपये होगी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना के बूस्टर डोज के लिए हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (Biological E. Limited) की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax vaccine) को ट्रायल की मंजूरी मिली थी।
कंपनी की योजना हर महीने 7.5 करोड़ डोज बनाने की है। कंपनी का कहना है कि फरवरी 2022 से वह हर महीने 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक का उत्पादन करेगी।




