भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा सदस्यता मिशन 2022 का आगाज किया है। इस अभियान में 2022 में पूरे एक वर्ष तक सदस्यता अभियान करके 1111 नए आजीवन सदस्य बनाये जाएंगे। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान प्रारंभ किया गया।
अजय भसीन ने बताया कि इस अभियान में 1111 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भिलाई जिला जिसमे कुम्हारी ,अहिवारा,बेरला,उतई,भिलाई सेक्टर 1 से सेक्टर 10,हुडको ये पूरा एरिया समाहित है। इन बाजारों के एक एक दुकानदार से संपर्क कर उन्हें सदस्यता दिलवाने का सार्थक प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 26 जनवरी से 26 दिसम्बर 2022 तक प्रत्येक जोन में चलता रहेगा। गारगी शंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान की शुरुवात 26 जनवरी से की गई।रिसाली में सदस्यता अभियान प्रारंभ कर प्रथम दिन 10 नए आजीवन सदस्य बनाये गए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य चेम्बर की सदस्य संख्या बढ़ाकर व्यापारिक एकता को मजबूत करना है।

इस अभियान में महिला चेम्बर भिलाई व युवा चेम्बर भिलाई का विशेष सहयोग है। 26 जनवरी को रिसाली में चलाए गए अभियान मे मुख्य रूप से महामंत्री अजय भसीन के साथ महिला चेम्बर की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता वर्मा,राकेश मल्होत्रा,उत्तमचंद जैन, ,अनिल खन्ना,मनीष अग्रवाल,सतीश बाघमार,चिन्ना रॉव,शैलेश बत्रा महिला चेम्बर अध्यक्ष भिलाई, सरोजनी पाणिग्रही, सुमन कानोजे, विजय लक्षमी शाह,पुष्पलता कर, सविता शर्मा, रश्मि वर्मा,सुनीता सोनी,आशीष कुशवाहा, रोशन धनवानी उपस्थित थे। शंकर सचदेव ने बताया कि यह अभियान कल भी रिसाली क्षेत्र में चलेगा। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
