ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 4.10 करोड़ से शहर के सरकारी स्कूलों का हो रहा जीर्णोद्धार… छात्र छात्राओं को सुंदर व सुरक्षित वातावरण में मिलेगी शिक्षा : वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
shreekanchanpath 08 # 20 October 2026
October 20, 2026
गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
October 20, 2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

4.10 करोड़ से शहर के सरकारी स्कूलों का हो रहा जीर्णोद्धार… छात्र छात्राओं को सुंदर व सुरक्षित वातावरण में मिलेगी शिक्षा : वोरा

By @dmin Published January 31, 2022
Share
SHARE

दुर्ग । निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख स्कूलों में से शासकीय बहुद्देशीय, आदर्श कन्या, शहीद चंद्रशेखर जैसे 5 दशकों से भी अधिक पुराने भवनों में संचालित किए जा रहे स्कूलों का अब कायाकल्प होने जा रहा है। जिसके अंतर्गत लगभग 36 लाख की लागत से जेआरडी स्कूल, 26 लाख की लागत से आदर्श कन्या विद्यालय एवं 48 लाख से शहीद चंद्रशेखर स्कूल का संधारण पूर्व में ही प्रारंभ कराया जा चुका है। साथ ही दीपक नगर स्कूल का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन करने लगभग 1.4 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।

जिले के सबसे बड़े जे आर डी मल्टीपर्पस स्कूल के लिए 36 लाख की लागत को अपर्याप्त देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की पहल पर 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि जारी कराई गई है जिससे वर्षों पुरानी जर्जर स्कूल भवन के स्थान पर सुरक्षित एवं सुंदर कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। जिसमें कक्षाओं, लैब, खप्पर एवं शौचालय संधारण का कार्य कर पुराने भवन को नया स्वरूप दिया जाएगा। निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व निरीक्षण पर पहुंचे वरिष्ठ विधायक वोरा ने कहा कि जेआरडी स्कूल जिले का सबसे बड़ा स्कूल है साथ ही सभी ऐतिहासिक विद्यालय दशकों पुराने हैं जहां से पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी आज उच्च पदों पर विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं एवं राज्य व देश की सेवा कर रहे हैं।

किंतु पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अनदेखी की जिससे भवन जर्जर व असुरक्षित होते गए। किन्तु प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही हमने जन शसक्तीकरण हेतु स्वास्थ्य एवं शिक्षा के ऊपर अत्यधिक फोकस कर मिशन मोड पर कार्य किया है। गरीब परिवारों के होनहार विद्यार्थियों के लिए अच्छी अंग्रेजी शिक्षा हेतु आत्मानंद स्कूल अपने आप मे अनुकरणीय पहल है। साथ ही दशकों पुराने स्कूल भवनों का संधारण एवं सौंदर्यकरण कर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार कर शिक्षा की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में इन स्कूलों से और भी मुखर एवं बेहतर प्रतिभाएं निश्चित रूप से हमें हर क्षेत्र में देखने को मिलेंगी। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार,एल्डरमैन राजेश शर्मा स्कूलों प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

You Might Also Like

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

@dmin January 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस एक्ट्रेस को कभी डेब्यू फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड, आज फिल्मों से बना ली है दूरी
Next Article छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा सदस्यता मिशन 2022 का आगाज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?