ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी तबाही लाएगा कोरोना? जनवरी के तीसरे हफ्ते तक हो सकते हैं 80 लाख केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी तबाही लाएगा कोरोना? जनवरी के तीसरे हफ्ते तक हो सकते हैं 80 लाख केस

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरुआती चरण में है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने आशंका जताई है कि जनवरी के तीसरी सप्ताह तक राज्य में कोरोना वायरस के 80 लाख मामले आ सकते हैं और 80 हजार लोगों की मौत हो सकती है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुातबिक, राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. प्रदीप व्यास ने सभी जिला कलेक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि तीसरी लहर में कोविड-19 संक्रमणों की संख्या बहुत बड़ी होने वाली है। डॉ व्यास के पत्र में कहा गया है ‘अगर तीसरी लहर में 80 लाख कोविड मामले होते हैं, तो इसमें 1 फीसदी मौत का अनुमान मान लिया जाए तो 80 हजार मौतें देखने को मिल सकती है।Ó

डॉ व्यास ने अधिकारियों से अपील की कि वो ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्का और कम घातक मानकर न चले। यह उन लोगों के लिए उतना ही घातक है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है और उन्हें कॉमरेडिटीज है। इसलिए टीकाकरण में तेजी लाएं और लोगों के जीवन को बचाएं। व्यास की ओर से पत्र को राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और जिला परिषदों के सीईओ को भेजा गया है।

इससे पहले राज्य के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने लॉकडाउन लगाने का हिंट देते हुए कहा कि था कि राज्य इसके काफी नजदीक पहुंच गया है, लेकिन, इस पर फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे। उन्होंने कहा कि यात्राओं और स्कूल कॉलेजे पर फैसला साथ-साथ लिया जाएगा। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए थे, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक रहे। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई थी।

भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। ओमीक्रोन वैरिएंट के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।

30 अप्रैल तक करा सकेंगे राशनकार्ड का नवीनीकरण, सरकार ने बढ़ाई तारीख
गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड
चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश
पीएम मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती… जानें ताजा अपड़ेट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट को बताया ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नए अभियान की शुरूआत
Next Article वैष्णो देवी हादसा: कोरोना में 25 हजार लोगों को जाने की अनुमति तो कैसे पहुंच गए लाखों, जवाबदेह कौन? वैष्णो देवी हादसा: कोरोना में 25 हजार लोगों को जाने की अनुमति तो कैसे पहुंच गए लाखों, जवाबदेह कौन?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?