ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश

By @dmin Published July 19, 2020
Share
चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश
चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीनी आक्रामकता के खिलाफ भारत बर्फीले पहाड़ों की ऊंचाई से लेकर समुद्र की गहराई तक सीना ताने खड़ा है। एक तरफ भारतीय सेना और एयरफोर्स के जांबाज अक्साई चिन बॉर्डर पर तैनात हैं तो दूसरी तरफ भारतीय नौसेना ने भी अपने आक्रामक रुख और तैनाती से यह सुनिश्चित किया है कि अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में कोई चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना का खतरा नहीं है।
मुंबई, विशाखापत्तनम और नई दिल्ली में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, 15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारतीय नेवी के युद्धपोतों, विमान वाहक युद्धपोतों और पनडुब्बियों ने पूर्वी और पश्चिमी समुद्रक्षेत्र में आक्रामक रुख अपनाया, ताकि किसी चीनी खतरे को खत्म किया जा सके।
पीएलए नेवा के युद्धपोत ग्वादर तक एंटी-पायरेसी ऑपरेशन चलाते हैं, उनका मेंटिनेंस और लॉजिस्टिक्स बेस बलोचिस्तान में हैं। पीएलए के युद्धपोत मलक्का स्ट्रेट्स के जरिए हिंद महासागर में भी दाखिल होते हैं। गलवान में हिंसक झड़प के बाद भारतीय नौसेना ने फॉरवर्ड इलाकों में तैनाती से यह सुनिश्चित किया कि तीन पीएलए नेवी युद्धपोत शांति से अदन की खाड़ी में चले गए और तीन युद्धपोत मलक्का जलडमरूमध्य से होते हुए होम बेस तक गए।
एक वरिष्ठ कमांडर ने बताया, ‘एक चीनी युद्धपोत जो इंडोनेशिया के जरिए हिंद महासागर में प्रवेश कर रहा था, वह भारतीय सुरक्षाबलों की तैयारी देखकर पीछे चला गया।
पीएलए नेवी ने म्यामांर, श्रीलंका, पाकिस्तान, ईरान और पूर्वी अफ्रीका में कई बंदरगाहों पर नियंत्रण में लिया है ताकि ना केवल भारतीय नेवी को रोक सके बल्कि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स के अलावा फ्रेंच और ब्रिटिश नेवी के लिए भी चुनौती पैदा कर सके।
म्यामांर के क्योकप्यू बंदरगाह में बीजिंग की 70 फीसदी हिस्सेदारी है, जोकि बंगाल की खाड़ी में है। हम्बनटोटा बंदरगाह दक्षिण श्रीलंका में है और यह हिंद महासागर में चीन की मौजदूगी को मजबूत करता है। पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट ओमान खाड़ी में प्रवेश देता है और ईरान में जस्क बंदरगार अरब खाड़ी के मुहाने पर है। चीन ने इन सभी देशों में भारी मात्रा में कर्ज या दबाव देकर बंदरगाहों को कब्जाया है।
चीनी तैनाती को को देखते हुए भारतीय सुरक्षा की प्लानिंग करने वाले अपनी संप्रभुता वाले 1062 आइलैंड्स पर अडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स बनाने की तैयारी में है। भारत अंडमान निकोबार आईलैंड से लेकर लक्ष्यद्वीप तक सैन्य फैसिलिटीज को अपग्रेड करने की तैयारी में है। चीनी खतरे का मुकाबला करने के लिए अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में इंडियन एयरबेस का नेटवर्क बनाने की तैयारी है ताकि स्वतंत्र नौवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 19, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Prime Minister Modi said at the school education conference अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को, शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?