ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?

By @dmin
Published: December 30, 2021
Share
कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?
कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?
SHARE

रायपुर/भोपाल (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को छतरपुर जिले के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्हें कार्रवाई से पहले या उसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए थी, जो उसने नहीं किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिश्रा के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने तंज कसा कि बाबा की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश है या दुखी? वे पहले इसका जवाब दें। मध्य प्रदेश पुलिस ने खजुराहो में कालीचरण को शरण देने वाले को हिरासत में लिया है। 

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा छतरपुर के खजुराहो में बाबा कालीचरण की गिरफ्तारी पर बोले कि यह संघीय मर्यादाओं का उल्लंघन है। छत्तीसगढ़ पुलिस को कार्रवाई से पहले सूचना देनी चाहिए थी। छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो बाबा को नोटिस दे सकती थी। वह पुलिस के सामने पेश हो जाते। दूसरे राज्य में जाकर इस तरह की कार्रवाई प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मैंने मध्य प्रदेश के डीजीपी से कहा है कि वह छत्तीसगढ़ के डीजीपी से इस संबंध में बात करें। उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराएं और साथ ही उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण लें। 

दरअसल, प्रोटोकॉल यह कहता है कि किसी भी राज्य की पुलिस जब किसी दूसरे राज्य में कार्रवाई करती है तो उसकी सूचना संबंधित राज्य की पुलिस को पहले या बाद में दी जाती है। संघीय व्यवस्था में यही नियम है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऐसा नहीं किया और गुपचुप कार्रवाई की। यह मध्य प्रदेश पुलिस के इंटेलिजेंस पर भी सवाल उठाता है क्योंकि बाबा कालीचरण तीन दिन से मध्य प्रदेश में था और पुलिस को इस बात की जानकारी तक नहीं थी। छत्तीसगढ़ पुलिस तड़के चार बजे अपनी कार्रवाई कर लौट गई और मध्य प्रदेश पुलिस को पता तक नहीं चला। मीडिया में खबरें आने के बाद ही मध्य प्रदेश पुलिस को इस गिरफ्तारी की जानकारी लगी है।

उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पुलिस ने प्रोटोकॉल का पालन किया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार और वकील को सूचना दे दी गई है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। बाबा को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। मिश्रा को यह बताना चाहिए कि महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से वह खुश हैं या नहीं? 

किराए का कमरा लेकर रुका था कालीचरण 
कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर के दो थानों में केस दर्ज है। रायपुर के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने खजुराहो में बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कालीचरण बाबा खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराये का कमरा लेकर रुका था। उसने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। देर शाम तक टीम कालीचरण को लेकर रायपुर पहुंचेगी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कालीचरण महाराज का एक और वीडियो सामने आया था जो उसने छतरपुर के पल्लवी गेस्ट हाउस से बनाया था, जिसमें उसने अपने बयानों पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने बाबा को किराये का कमरा दिलवाने वाले को हिरासत में लिया है। 

क्या कहा था कालीचरण महाराज ने 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद के दौरान कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। साथ ही नाथूराम गोड़से की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। इसके बाद रायपुर के टिकरापारा थाने में आईपीसी की धारा 505(2) (दो समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा और द्वेष पैदा करने वाला बयान) और 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुणे और ठाणे में भी कालीचरण बाबा के खिलाफ ऐसे ही मामलों में केस दर्ज है।  

बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
डीआरडीओ की बड़ी सफलता: लंबी दूरी तक मार करने वाली हाइपरसॉनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
55 हजार लोगों ने धन्वंतरी मेडिकल से ली 1 करोड़ की दवाइयां, कम दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आमजन के हित में-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे
नए फ्रेट कॉरिडोर की सौगात: पीएम बोले- भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की राह पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
Next Article आठवीं तक के स्कूल बंद, 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगी सर्दी की छुट्टी आठवीं तक के स्कूल बंद, 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगी सर्दी की छुट्टी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?