भिलाई। प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस लगभग जीत की ओर है। वहीं भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगमों में अभी मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के प्रत्याशी कई वार्डों में आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में पीछे चल रही है। भिलाई के अधिकांश सीटों पर कांग्रेस आगे है। नगर पालिक निगम रिसाली में भी कुछ वार्डों के रुझान सामने आए हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर देखी जा रही है। रायपुर के बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। यहां भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय भी कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। भिलाई-चरोदा में कांग्रेस-भाजपा में टक्कर है, लेकिन कांग्रेस के ज्यादा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
जामुल में भाजपा तो बैकुंठपुर में कांग्रेस आगे
बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 11 वार्ड और बीजेपी ने 6 वार्ड और 2 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 4 में बराबर मत मिले हैं, एक में गिनती जारी है। जामुल नगर पालिका में गिनती जारी है, जहां पर भाजपा 10 सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर और 3 सीटों पर निर्दलीय और 1 एक सीट पर जकांछ प्रत्याशी ने जीत हासिल की हैं।
नगर पंचायतों के परिणाम
कोंटा (15 सीट) – – कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम (15 सीट) – कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
भैरमगढ़ (15 सीट) – कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0
नरहरपुर (15 सीट) – कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0
प्रेमनगर (15 सीट) – कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
मारो (15 सीट) – कांग्रेस 09, भाजपा 5, निर्दलीय 1





