ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, बस आलाकमान से हरी झंडी मिलने की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, बस आलाकमान से हरी झंडी मिलने की जरूरत

By @dmin
Published: December 23, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। पंजाब, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में भी मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो चली है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की भी की। बताया जा रहा है सीएम बघेल इस मुलाकात में आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की है।

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल तीन दिन के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे लखनऊ और लखीमपुर खीरी में चुनावी दौरा करेंगे। जब सीएम राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तब उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा था कि कांग्रेस आलाकमान से अपॉइंटमेंट मिले तो होगी बात जरूर होगी। हालांकि इससे ज्यादा सीएम मंत्रिमंडल को लेकर कुछ नहीं बोले। लेकिन उनके इस बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद सीएम हाईकमान से इस मंत्रिमंडल फेरबदल का मुद्दा उठाएंगे और अगर कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलती है तो प्रदेश में मंत्रिमंडल का फेरबदल हो सकता है।

कुछ मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल
राजनीतिक विश्लेषक देवेश तिवारी ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी उस दौरान मंत्री बनने वाले दावेदारों की संख्या कहीं ज्यादा थी। उस दौरान विधायकों को जाति, क्षेत्र के आधार पर मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। लेकिन कई ऐसे वरिष्ठ और अनुभवी विधायक भी थे जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी थी। संभावित फेरबदल में अब ऐसे अनुभवी विधायकों को भी मौका दिया जाना है। दुर्ग क्षेत्र से मुख्यमंत्री के अलावा कई बड़े विभाग के मंत्री आते है। इसलिए सीएम क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल फेरबदल करना चाहते है ताकि सभी क्षेत्रों का बराबर प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में हो सके। इसलिए उन्होंने यह कहा कि कांग्रेस हाईकमान अगर मंजूरी देता है तो वे अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते है।

तिवारी आगे बताते है कि राज्य में करीब 12 लोगों को मंत्री बनाया जाता है। फिल्हाल सभी मंत्री पद भरे हुए है। ऐसे में अच्छा काम नहीं करने वाले एक या दो मंत्री को हटाया जा सकता है जबकि अन्य विभागों के मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है। जबकि टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदलने की संभावना न के बराबर है। जहां तक सिंहदेव के समर्थकों को जगह मिलने का सवाल है तो प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री सिंहदेव के गुट के माने जाते हैं वो पहले से ही मंत्री बने है। इसके अलावा जो लोग उनके साथ खड़े हैं वो सभी एक बार के विधायक है। ऐसे में उनके समर्थकों को भी जगह मिलना संभव नहीं है।

बघेल सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बघेल ने रायपुर में भी कहा था कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। जिसके बाद राहुल गांधी से उनकी मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर काफी खींचतान देखने को मिली थी। ऐसी चर्चाएं थी कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला लागू होगा। जिसके तहत ढाई साल भूपेश बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव सीएम पद पर रहेंगे। हालांकि पार्टी ने और खुद भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव ने ऐसे किसी फॉर्मूले से इनकार किया था। हालांकि जिस तरह से भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल पूरे होने पर राज्य में सियासी खींचतान और फिर दिल्ली के दौरे देखने को मिले, उससे ढाई ढाई साल के फार्मूले को बल मिला था।

श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी बोरा ने राहत शिविर और इंडोर स्टेडियम स्थित नियंत्रण केन्द्र का किया निरीक्षण
बैंकिंग से खेतों तक: जल संकट में फसल विविधीकरण की नई राह दिखा रहे विवेक धर दीवान
कलेक्टर के निर्देश का पालन: आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कराया स्ट्रीट वेंडर का कोरोना जांच…. दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
Bhilai Breaking : अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे दो बदमाश पकड़ाए, 40 पेटी गोवा जब्त… एमपी से ला रहे थे शराब
आधी रात चाकू की नोक पर ब्रिज निर्माण कंपनी के कर्मचारी से लूट, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश जामुल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस ने जीते 3-3 वार्ड, एक वार्ड जकांछ के खाते में
Next Article CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश बिग ब्रेकिंग: जामुल में बीजेपी को बहुमत, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में कांग्रेस आगे, निगमों में कांटे की टक्कर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?