ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिंकी ने भोजपुरिया अंदाज में लिखी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चिट्ठी, कहा- आप तो लव मैरीज कर लिए, लेकिन हमार मैरिज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पिंकी ने भोजपुरिया अंदाज में लिखी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चिट्ठी, कहा- आप तो लव मैरीज कर लिए, लेकिन हमार मैरिज…

By Mohan Rao
Published: February 9, 2023
Share
बिहार के मुख्यमंत्री को पिंकी की चिट्ठी
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। सोशल मीडिया में एक चिट्ठी वायरल हो रही है। यह चिट्ठी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम है। बिहार के औरंगाबाद की पिंकी नाम की लड़की ने बेरोजगारी की बात करते हुए भोजपुरिया अंदाज में यह चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में पिंकी ने बिहार के साहित्यकार प्रभात बांधुल्य के साथ एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए अपनी बेरोजगारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया है।

पिंकी की वायरल चिट्ठी

पिंकी ने कुछ यूं लिखा चिट्ठी में

डियर तेजस्वी जी,

आपको पता है कि हम बड़ी टेंशन में हैं. आप तो लव मैरेज कर लिए, लेकिन हमार मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं. सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है। ‘ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए, नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।

आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी फ्रॉम पटना

बिहार के जाने-माने लेखक व साहित्यकार हैं प्रभात बांधुल्य
बता दें कि प्रभात बांधुल्य बिहार के जाने-माने लेखक व साहित्यकार हैं। अपनी लेखनी से उन्होंने फिल्म जगत में एक जगह बनाई है।  पिंकी की चिट्ठी वायरल होने के बाद साहित्यकार प्रभात बांधुल्य का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि वे पिंकी को नहीं जानते हैं। लेकिन उसने मेरा नाम लेकर तेजस्वी को लिखी चिट्टी में बेरोजगारी के दर्द को बयान किया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे बहाने तेजस्वी तक पहुंचना चाहती है और तेजस्वी से उसे उम्मीदें हैं। उसकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए, क्योंकि यह उम्मीद सिर्फ पिंकी की नहीं, पूरे बिहार के बेरोजगारों की है। पिंकी को पहले प्रेम की नहीं, बल्कि रोजगार की जरूरत है। वन साइडेड लवर पिंकी की सूबे के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव को लिखी यह चिट्ठी ट्विटर समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ट्रेंड कर रही है।

आईएएस सहित कोयला कारोबारी रहेंगे जेल में, आरोपियों को कोर्ट ने नहीं मिली राहत, करोड़ों के लेनदेन का है मामला
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी
निकाय चुनाव: दुर्ग जिले में दाव पर सीएम और गृहमंत्री की साख, बाजी मारने की फिराक में भाजपा
जिला रोजगार केन्द्र गरियाबंद में 20 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प
बड़ी खबर: बिजापुर नक्सली मुठभेड़ पर गृहमंत्री ताम्रश्वज साहू का बड़ा बयान… हमारे पांच जवान शहीद… बड़ी संख्या में हुआ नक्सलियों का खात्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट
Next Article दया सिंह ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा को दिया बाबा की बारात का कार्ड तो देखते रह गए साहब.. तस्वीर में देखें उनका रिएक्शन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?