ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस के बागी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राजनीति में कब-क्या हो जाए कौन जानता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस के बागी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राजनीति में कब-क्या हो जाए कौन जानता है

By @dmin
Published: December 5, 2021
Share
नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस के बागी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राजनीति में कब-क्या हो जाए कौन जानता है
नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस के बागी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राजनीति में कब-क्या हो जाए कौन जानता है
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 में शामिल गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी बनाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले पार्टी के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर में एक नई पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीति में कब-क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मेरी पार्टी बनाने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है, मगर राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता। नई पार्टी बनाने के सवाल पर आजाद ने कहा कि नहीं-नहीं ऐसा कुछ नहीं है। पिछले दो सालों में नेतृत्व और कश्मीर लोगों के बीच संपर्क टूट सा गया है। जब 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के साथ राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था। पूरे स्टेट के अंदर राजनीतिक गतिविधियां ठप हो गई थीं। हजारों लोग जेल भेजे गए और जेल के बाहर भी जो लोग थे, उन्हें भी राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए मैंने सबको जगाने का काम किया।

आजाद ने आगे कहा कि मेरे लिए सभी कांग्रेसी हैं, मगर जब मैं जम्मू और कश्मीर आता हूं तो मैं केवल कांग्रेस की या एक तबके की बात नहीं करता हूं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साथ में किसी बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को कम काम करने की आदत होती है। मुझे ज्यादा काम करने की आदत है। मैं कछुए की चाल नहीं चल सकता। मैं तेज गति से चलता हूं। एक दिन में 16 बैठकें करने का भी रिकॉर्ड है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय हमें गलत होने पर सवाल उठाने की आजादी थी। वे लोग कभी आलोचना को गलत नहीं मानते थे। मगर आज कांग्रेस नेतृत्व इसे बुरा मानता है। जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं, वे सभी मेरे लीडरशिप में चाहते हैं काम करना। मगर मैं इस उम्र में कश्मीर कांग्रेस का चीफ नहीं बनना चाहता। मैंने सोचा था कि राजनीति छोड़ दूं, मगर अपने लोगों की वजह से हूं।

बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में गुलाम नबी आजाद के करीब 20 वफादारों ने पिछले दो हफ्तों में अपनी पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्रों में नेताओं ने गुलाम अहमद मीर को राज्य इकाई के प्रमुख के पद से हटाने सहित कांग्रेस में व्यापक बदलाव के बारे में सवाल उठाया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत की संभावना को खारिज कर दिया था।

अमेरिका ने ईरान पर धातु उद्योग समेत इन सेक्टरों में लगाये नये प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ की निर्जला ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जयपुर में दिखाया अपना हुनर
महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
Bhilai : हारी बाजी जीतने की खुशी में फुटबॉल कोच को आया हार्ट अटैक, मैदान में मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी 2.92 करोड़ रूपए
Next Article मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति दिल्ली में भी मिला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति, भारत में अब इस स्वरूप के पांच केस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?