ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं थम रही कांग्रेस में रार: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नहीं थम रही कांग्रेस में रार: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया

By @dmin
Published: December 1, 2021
Share
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में विवाद नहीं थम रहा है। नया विवाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के जिला प्रधानों के नाम खुद ही तय करने से जुड़ा है। इससे कुछ वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को देखकर कांग्रेस हाईकमान ने सीएम चरणजीत चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू और पूर्व पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ को दिल्ली तलब कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में पार्टी के विवाद पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से तैयार की गई जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की सूची पार्टी हाईकमान के पास अटक गई है। माना जा रहा है कि हाईकमान सिद्धू की तैयार की गई सूची और कार्यकारिणी के मॉडल को लेकर सहमत नहीं है। इस बीच, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सिद्धू का नाम लिए बिना ट्वीट के जरिए एक कटाक्ष किया कि ‘आपके बंदर, आपकी सर्कसÓ मैं इस कहावत पर अमल करता हूं, मैंने न किसी को कोई सुझाव दिया है और न ही दूसरे के ‘शो’ में हस्तक्षेप किया है।

जाखड़ के इस ट्वीट को सिद्धू द्वारा तैयार जिला प्रधानों और कार्यकारिणी के मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है। जाखड़ इससे पहले भी कई बार सिद्धू पर कटाक्ष कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने जिला प्रधानों की जो सूची तैयार की है, उसमें शामिल किए कई नामों पर हाईकमान को एतराज है। इसके अलावा सिद्धू ने सूची के लिए न तो मुख्यमंत्री की सुनी है और न किसी विधायक या पूर्व प्रधान की सिफारिश को स्वीकार किया है। हाईकमान तक यह शिकायत भी पहुंची है कि सिद्धू ने अपने चहेतों को ही सूची में शामिल किया है।

वहीं, कार्यकारिणी का जो मॉडल उन्होंने तैयार करके हाईकमान को भेजा, उसके अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष लगाने की सिफारिश की गई है। सिद्धू ने इस मामले में कार्यकारी जिला अध्यक्षों के नाम की सूची भी तैयार करके भेज दी है। इस तरह पंजाब की 29 जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रधान पद के लिए सिद्धू ने 87 नामों की सूची भेज दी है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को सिद्धू का यह मॉडल पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि सिद्धू की इस सूची को दो हफ्ते बीतने के बाद भी मंजूरी नहीं मिली है।

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर चेन स्नेचर पकड़ाए, तीन आरोपियों से चोरी की गाड़ियां भी बरामद
कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम बघेल का रोड शो, गिनाई 3 वर्षों की उपलब्धियां
जन समर्पण सेवा संस्था-दुर्ग ने मानव सेवा एवं गौ सेवा को बनाया अपना उदेश्य – बंटी शर्मा
Gustakhi Maaf: यूपी में बाबा तो छत्तीसगढ़ में का-बा?
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्कूल नहीं आने और शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिलने की शिकायतों पर दिए जांच के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
Next Article निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी बिग्र ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की रिसाली निगम की प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?