ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्कूल नहीं आने और शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिलने की शिकायतों पर दिए जांच के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्कूल नहीं आने और शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिलने की शिकायतों पर दिए जांच के निर्देश

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्कूल नहीं आने और शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिलने की शिकायतों पर दिए जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्कूल नहीं आने और शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिलने की शिकायतों पर दिए जांच के निर्देश
SHARE

भेंट-मुलाकात में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के बारे में लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर को दी 56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
पीडीएस राशन दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत भवन का किया निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुमेरपुर में ग्रामीणों से रुबरु हुए। उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के बारे में लोगों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और नरवा गरवा घुरवा बारी कार्यक्रम से हो रहे लाभों के बारे में बताया और इन योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बताया की गोबर से अब पेंट भी बनाया जाएगा। इससे बिजली उत्पादन भी किया जाएगा। स्वसहायता समूहों की महिलाएं बिजली बनाएंगे और इसे बेचकर पैसा भी कमाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार अब गोबर के साथ गोमूत्र भी खरीदेगी।

भेंट-मुलाकात के दौरान स्कूल में शिक्षक नहीं आने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को इसकी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत को शौचालय निर्माण की राशि का अब तक का भुगतान नहीं होने के संबंध में शिकायत की जांच के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुमेरपुर में पीडीएस राशन दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बरगद और पीपल पेड़ के नीचे भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चौपाल के पूर्व उप सरपंच श्री हरिप्रसाद साहू के घर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने सादगी पूर्ण बनाए गए भोजन विशेषकर लाल भाजी की तारीफ की। भोजन में उन्होंने मुनगा बड़ी, मूंग हलवा, कढ़ी भी बहुत रूचि से ग्रहण की।

मुख्यमंत्री ने दी 56 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात
मुख्यमंत्री ने यहां 56 करोड़ रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें करीब 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ क्वार्टर का लोकार्पण, 55.26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 26 किलोमीटर लंबाई के सलका-कुंडोली मार्ग, चंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 28 लाख रुपए के स्टाफ क्वार्टर और ग्राम कोट में 28 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान उपस्थित गौठान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में जेनेरिक दवा वितरण-उपलब्धता की जानकारी ली
ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के लिए आज सुमेरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) का अवलोकन किया। उन्होंने यहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम से प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या और औसत मासिक ओपीडी के बारे में भी जानकारी ली। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि यहां उपचार के लिए रोजाना औसत 20-25 लोग आते हैं। हर महीने यहां औसत 350-400 ओपीडी होती है। मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवा वितरण काउंटर और भंडार कक्ष भी देखा। उन्होंने जेनेरिक दवा वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, स्टाक के रखरखाव और एक्सपायर्ड दवाईयों के निपटान के तरीकों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर ग्राम पंचायत भवन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री बघेल ने सुमेरपुर में ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव से गांव में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गांव में सिंचाई के लिए किए गए तालाब खुदाई के संबंध में पूछा। पंचायत सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में अभी मनरेगा के अंतर्गत सड़क निर्माण, वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन और कचरा प्रबंधन का काम चल रहा है।

राशन दुकान का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित हितग्राही कौशल प्रसाद साहू को अपने सामने ही तौलकर राशन दिलवाया। राशन दुकान संचालिका ने पीओएस मशीन पर थंब इम्प्रेशन लेकर राशन सामग्री प्रदान की। साहू ने 50 किलो चावल, दो किलो चना और दो किलो नमक प्राप्त किया। इन सामग्रियों के एवज में उन्हें मात्र 27 रूपए का भुगतान करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने आगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को भेंट की पोषण टोकरी
मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोषण टोकरी भेंट की और बच्चों से बड़ी आत्मीयता से चर्चा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने और बंद होने के समय के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में नियमित आने के लिए प्रेरित किया।

गौठान से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं
मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में गौठान समितियों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के बारे जानकारी ली। महिलाओं ने उत्साह से बताया कि अब वे घर खर्च के लिए पति पर निर्भर नहीं रहती। उन्होंने मुख्यमंत्री को गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री तक विस्तार से जानकारी दी।

Big Breking_ महाराष्ट्र में राजनीति की महाभारत: फडऩवीस नहीं येे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री
जामुल में महिला की संदिग्ध मौत, गले में बंधी थी रस्सी और नाक और मुंह से निकल रहा था खून… जांच में जुटी पुलिस
Chhattishgarh : सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से छत्तीसगढ़ में टूटी नक्सलियों की कमर, सुकमा के इस गांव में बंद हुई ‘लगान’ वसूली
सिद्धू खुद ही सीएम रेस से बाहर हुए, कहा- मुझे कोई पद नहीं चाहिए, मैं राहुल के फैसले को पहले ही मान चुका हूं
रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदि उत्सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह आदि उत्सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह
Next Article चंदन को मिली दो लाख रुपये की सहायता, राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का किया है प्रतिनिधित्व चंदन को मिली दो लाख रुपये की सहायता, राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का किया है प्रतिनिधित्व

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?