ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिटायर्ड जज समेत नई जांच टीम तिकुनियां कांड की जांच करने पहुंची खीरी, घटनास्थल का किया दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रिटायर्ड जज समेत नई जांच टीम तिकुनियां कांड की जांच करने पहुंची खीरी, घटनास्थल का किया दौरा

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज
लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज
SHARE

लखीमपुर खीरी (एजेंसी)। तिकुनियां कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय टीम गुरुवार को लखीमपुर खीरी पहुंची। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज व यूपी कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। 

अफसरों की टीम ने घटनास्थल का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल को सील कर दिया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 17 नवंबर को जांच टीम का पुनर्गठन किए जाने के आठ दिन बाद पहली बार जांच टीम खीरी पहुंची।

टीम ने तिकुनियां जाकर घटनास्थल का भी दौरा किया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राकेश कुमार जैन को जांच टीम की निगरानी सौंपी है और टीम में तीन आईपीएस अफसर बढ़ाए हैं। जिनमें एडीजी इंटेलिजेंस एस बी शिरोडकर, आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान और डीआईजी सहारनपुर प्रीतिंदर सिंह शामिल हैं। 

यह सभी गुरुवार सुबह 11 बजे खीरी पहुंचे, जहां पर डीएम और एसपी ने उनकी आगवानी की और उसके बाद एसपी संजीव सुमन समेत पूरी टीम तिकुनिया में घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। एक बजे टीम वहां पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

इसके अलावा अग्रसेन इंटर कॉलेज और मंत्री के गांव बनवीरपुर का भी दौरा किया। दो घंटे बाद चार बजे टीम वापस लौट आई है और कप्तान समेत सभी आईपीएस अफसर बैठकर गेस्ट हाउस में चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हिंसा हुई थी। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी।

रफी साहब के बहाने ट्रिपल-एम की धमाकेदार वापसी, शानदार रहा कार्यक्रम
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 412 लोगों ने कराया अपनी आंखों का जांच
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: हर साल 16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्ट-अप डे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव शीतकालीन सत्र: एंटनी, शर्मा, रमेश सहित कई नेता 10 जनपथ पहुंचे, संसद में पार्टी की रणनीति पर मंथन
Next Article सीपीएस शासकीय सेवकों के लिए नवा रायपुर में आज शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला सीपीएस शासकीय सेवकों के लिए नवा रायपुर में आज शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?