ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम भाजपा चुनाव लड़ने का दमखम कहां से लाएगी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम भाजपा चुनाव लड़ने का दमखम कहां से लाएगी?

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। जिले के सबसे बड़े भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा तो कर दी है, लेकिन विगत 6 वर्षों में विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही पार्टी किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। 2015 के अंत में हुए महापौर चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उसके बाद से क्षेत्र में भाजपा लगातार कमजोर होती चली गई। यहां तक कि जनहित के मुद्दों से भी उसने किनारा कर लिया। कमजोर संगठन, पराजय के बाद घर बैठे कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं की आपसी उठापटक के चलते पार्टी का जनाधार व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक की पराजय और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का नुकसान भी भाजपा को ही हुआ। ऐसे में 70 वार्डों वाले नगर निगम में पार्टी चुनाव लडऩे का दम-खम कहां से लाएगी, यह खुद पार्टी के बड़े नेताओं की चिंता है।

स्थानीय चुनावों का बिगूल बजने के साथ ही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर हुए चिंतन के दौरान जहां पार्टी के नेताओं में एकता और जीत की ललक दिखाई दी तो वहीं भाजपा में एक बार फिर टिकट वितरण को लेकर आपसी मनमुटाव, गुटबाजी और टकराव सामने आया। जबकि कैडरबेस और अनुशासन का दम्भ भरने वाली इस पार्टी से इस बार सामंजस्य की अपेक्षा की जा रही थी। टिकट वितरण के पश्चात वार्डों में जो नाराजगी उभरकर आ रही है, उसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जबकि पार्टी ने प्रत्याशी चयन से पहले वार्डों में सर्वे करवाया था। इसी सर्वे की रिपोर्ट को सामने रखकर जब नाम चुनने की बारी आई तो कई धड़ों में बँटे नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों के नाम आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। जिन वार्डों से सिंगल नाम आए थे, वहां भी दो से तीन नाम और जुड़वा दिए गए। यही वजह है कि अनेक वार्डों में भाजपा के कर्मठ, जुझारू और जमीनी कार्यकर्ता टिकट से वंचित रह गए। इनमें से कई ऐसे लोग थे, जिन्हें गुटबाजी से वास्ता नहीं है।

जाहिर है कि जिन लोगों को टिकट से वंचित किया गया है, अब उन्हीं से यह अपेक्षा की जाएगी कि वे प्रत्याशी की जीत के लिए जुट जाएं। मनमाने टिकट वितरण का एक परिणाम यह भी निकलकर आ रहा है कि पार्टी के नाराज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी में है। इससे भाजपाई वोटों के विभाजन का बड़ा जोखिम खड़ा हो गया है। कुछ हद तक ऐसे ही हालात कांग्रेस के साथ भी है, लेकिन वहां इतने बड़े पैमाने पर और खुलकर विरोध सामने नहीं आया है। इस लिहाज से देखें तो भाजपाई-निर्दलियों की मौजूदगी से कांग्रेस को खासा फायदा हो सकता है। वैसे भी, लम्बे समय से भाजपा के नेताओं का स्थानीय समस्याओं से सरोकार नहीं रहा। संगठन स्तर पर कोई बड़ा आंदोलन-प्रदर्शन नहीं किया गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा इस बार किन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी?

स्थानीय मुद्दों की अहमियत
स्थानीय चुनाव में स्थानीय मुद्दों की अहमियत होती है। ऐसे में यदि पार्टी के नेता 15 वर्षीय भाजपाई सत्ता की उपलब्धियों को प्रचार का माध्यम बनाएँगे तो इसका लाभ मिलने की संभावना न के बराबर है। वहीं कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, कुरूद, खुर्सीपार, कैम्प समेत कई पिछड़े हुए क्षेत्र विकास से महरूम रहे हैं। इन इलाकों की ओर निगम की सत्ता में रहते न भाजपा ने ध्यान दिया, न कांग्रेस ने। अब भी इन इलाकों में साफ-सफाई, गंदे पानी की निकासी की दिक्कतें तो बरकरार है हीं, इसके अलावा शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही कई और वार्ड भी हैं, जहां विकास की रफ्तार बेहद कमजोर रही है। निगम की अनदेखी के बावजूद कई दबंग पार्षद अपने क्षेत्र के विकास के लिए शासन से पैसा लाने में कामयाब रहे। नुकसान उन्हें हुआ, जो रायपुर की दौड़ नहीं लगा पाए। ऐसे में जरूरी यह है कि स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया जाए।

टाऊनशिप की समस्याओं से किनारा
भाजपा की बात करें तो संगठन के नेता टाउनशिप क्षेत्र की समस्याओं से जानबूझकर किनारा किए रहे। वहीं, अन्य क्षेत्रों की समस्याओं की ओर भी ध्यान नहीं दिया गया। जब टाउनशिप में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही थी और लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे, तब भी पार्टी के नेता चुप्पी ओढ़े बैठे रहे। छात्र संगठन, सामाजिक संगठनों ने मिलकर घर-घर साफ पानी पहुंचाने की पहल की। अब भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अपने वार्डों में किस मुंह से जनता का सामना करेंगे? मुद्दे कोई है नहीं और स्थानीय समस्याओं से दूरी बनाकर रखी गई, ऐसे में भाजपा इन वार्डों में जीत की उम्मीद कैसे करेगी?

संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
बीएसपी टाउनशिप में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा, उतरते समय सीड़ी टूटी और युवक धड़ाम… SDRF ने किया रेस्क्यू
दुर्ग में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, तेजी से जांच व आरोपी को सजा दिलाने एसआईटी का गठन
YouTube ने जारी किया नया फीचर : अब YouTube Shorts से भी कर सकेंगे बंपर कमाई
संघर्ष की मिसाल रही भाष्वती का दुखद अवसान… संघर्ष की मिशाल रही…. तय की कई विद्यार्थियों के जीवन की दिशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
Next Article अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिता रही है शहनाज गिल…जाने क्यों

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?